{"_id":"699dc54cb7efe02b6c0e8226","slug":"in-gwalior-a-young-woman-was-forced-to-dance-at-gunpoint-and-then-shot-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3988776-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में बंदूक की दम पर युवती को नचाया, डांस करा कर चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में बंदूक की दम पर युवती को नचाया, डांस करा कर चलाई गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 04:46 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में बंदूक के दम पर एक युवती से डांस करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुर्सी पर बैठकर राइफल से हवाई फायर करते हुए युवती से नाचने को कह रहा है। 47 सेकेंड का ये वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली इलाके का बताया जा रहा है। बेहट थाने की पुलिस रात में ही रहवाली पहुंची, जहां से पता चला कि युवक हस्तिनापुर का है। पुलिस वहां पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
वीडियो में बॉलीवुड मूवी में बाहुबली अंदाज में दिखाए जाने वाले किरदार की स्टाइल में युवक 315 बोर की राइफल लेकर कुर्सी पर बैठा है। उसके इशारे पर सामने एक युवती डांस कर रही है। इसी दौरान युवक राइफल लोड करता है और रुक-रुककर दो बार फायरिंग करता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि गोली चलने के बाद एक नाबालिग बालक मौके पर आता है और खाली खोखा उठाकर वहां से चला जाता है।
जांच कर रही पुलिस
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग करता दिख रहा युवक हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की बेहट थाना टीम रात में ही रहवाली क्षेत्र पहुंची और मौके की तस्दीक की। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि जिस राइफल से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस वैध है या नहीं। लाइसेंस और हथियार की वैधानिक स्थिति स्पष्ट होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
एक्शन लेगी पुलिस
एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि बंदूक के दम पर नचाने पर धमकाने का मामला दर्ज होता है। यदि फरियादी सामने नहीं आता है तो पुलिस स्वत:संज्ञान लेकर एक्शन लेगी। बंदूक लाइसेंसी हुई तो उसे जब्त कर लाइसेंस रद्द कराने की अनुशंसा करेगी और अवैध हुई तो आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।