ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र बरेठा इलाके में सात गायों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, करीब 13 से गाय गंभीर रूप से बीमार हैं। गायों की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पास के मोटर वर्कशॉप के दूषित पानी से गायों की मौत की आशंका जताई है।
दरअसल, शुक्रवार सुबह ग्वालियर के डबरा रोड हाईवे के किनारे आधा दर्जन से ज्यादा गायें मरी हुई पाई गईं। गायों के बड़ी संख्या में मरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पास ही बने गाड़ियों के वर्कशॉप पर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्कशॉप के दूषित पानी से इन गायों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें:
रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
गौपालक का दावा, दूषित पानी बना मौत का कारण
गौपालक बंटी ने बताया कि चारा खाने के बाद गायों ने पानी पिया, इसके बाद वे बीमार पड़ने लगीं। कुछ ही देर में सात की मौत हो गई और 13 बीमार हो गईं। बंदी ने कहा कि वर्कशॉप से निकला पानी पीने के बाद ही गाय की तबीयत बिगड़ी है। इस पानी में तेजाब भी हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट से गायों की मौत का कारण साफ होगा। जिसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
MP कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद तेज,अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा, युवाओं को मौका
वर्कशॉप संचालक ने किया आरोपों से इनकार
वर्कशॉप संचालक विजय राजावत का कहना है कि उनके यहां से निकला पानी विषाक्त नहीं होता। इसे लेब में चेक कराया जा सकता है, उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में न तो किसी तरह के केमिकल का उपयोग होता है और न ही तेजाब का।