{"_id":"67dc4ec403b473391f0b13e8","slug":"video-pet-dog-trip-in-dial-112-vehicle-2025-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डायल 112 की गाड़ी में घूम रहा पालतू कुत्ता...वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डायल 112 की गाड़ी में घूम रहा पालतू कुत्ता...वीडियो वायरल
मैनपुरी में सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पुलिस की डायल 112 की गाड़ी में एक कुत्ता बैठा हुआ था। वीडियो जिला अस्पताल के सामने का बताया जा रहा है। इस बनाने वाला व्यक्ति गाड़ी को लाने वाले सिपाही से सवाल भी कर रहा है। सिपाही दबी जुबां में स्वीकार कर रहा है कि यह कुत्ता पालतू है, जो कि प्रभारी साहब का है। 30 सेकंड का यह वीडियो है। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही सवालों का जवाब देते हुए सहम रहा है। इधर, एक युवती कुत्ते को लेकर गाड़ी में बैठी है। सिपाही से सवाल किया जा रहा है कि सरकारी गाड़ी में पालतू कुत्ते को कैसे घुमाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।