{"_id":"6ad5c36674464a264a09e51f","slug":"video-karhal-and-kishni-kings-won-their-matches-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करहल और किशनी किंग्स ने जीते मैच।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी। हसनपुर स्थित खेल मैदान पर बेसिक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में करहल सुपर जायंट्स ने बेवर बेसिक चैंपियंस को 31 रनों से और किशनी किंग्स ने सुल्तानगंज डायइनामइट को 71 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए करहल सुपर जायंट्स ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन बनाए। अनुज अवतार ने शानदार नाबाद 94 रनों की पारी खेली। राहुल राज ने 23 रन बनाए। बेवर के ललित मोहन और गगन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर 16 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। गगन ने 50 और संदीप यादव ने 28 रन बनाए। करहल के अमित कुमार ने पांच, अनुज अवतार और सतीश यादव ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए किशनी किंग्स ने 16 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। किशनी के डीपी ने 82 और रजत चौहान ने 39 रन बनाए। सुल्तानगंज के शिवम मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी सुल्तानगंज की टीम 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। शैलेंद्र कुमार ने 88 और अनुपम ने 32 रन बनाए। किशनी के अमित राजपूत ने तीन और विश्वजीत ने दो विकेट लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।