Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
On Vijayadashami, the RSS held a march (path sanchalan) in the city; traders welcomed the volunteers by showering them with flowers.
{"_id":"6ad5c36b06c7d6bd7b0294cc","slug":"video-on-vijayadashami-the-rss-held-a-march-path-sanchalan-in-the-city-traders-welcomed-the-volunteers-by-showering-them-with-flowers-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विजयदशमी पर आरएसएस ने नगर में निकाला पथ संचलन व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विजयदशमी पर आरएसएस ने नगर में निकाला पथ संचलन व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत।
कुसमरा। विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। अनुशासन और उत्साह के साथ निकले पथ संचलन का जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पथ संचलन गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुआ। इसके बाद बस स्टैंड, हनुमान मंदिर तिराहा और मुख्य सदर बाजार होते हुए यादव नगर चौराहे से वापस गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संघ के सह विभाग प्रचारक विक्रांत ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवक प्रतिवर्ष विजयदशमी पर कार्यक्रम आयोजित कर इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। विजयदशमी का पर्व भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसे पूरा समाज उत्साह के साथ मनाता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों का संगठन है। आज स्वयंसेवक देशभर में सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं। देश के किसी भी हिस्से में प्राकृतिक आपदा आने पर स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर राहत एवं सेवा कार्यों में हिस्सा लेते हैं।
इस मौके पर जिला प्रचारक अभिनव, विभाग कार्यवाह राहुल, चेयरमैन प्रतिनिधि राजा बाबू, प्रदीप तिवारी, मदन मोहन मिश्रा, विनोद चतुर्वेदी, विनय शुक्ला, गोविंद शुक्ला, सुशील चौहान, किशोर, विकास, शिवम, शिवओम वर्मा, चंदेल, सुशील गुप्ता, चक्रेश वर्मा, अनुज बजाज, आकाश गुप्ता, अमन कश्यप और शरद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।