{"_id":"67ea142da76f64a1770b58d5","slug":"statement-of-states-jitu-patwari-on-the-case-of-former-rto-constable-saurabh-sharma-catching-small-fish-but-the-crocodile-is-still-missing-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2782808-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 'देश का भला चाहने वाले भविष्य की बात करते हैं, कब्र की नहीं', जीतू पटवारी ने सरकार पर किया तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 'देश का भला चाहने वाले भविष्य की बात करते हैं, कब्र की नहीं', जीतू पटवारी ने सरकार पर किया तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 10:35 AM IST
Link Copied
ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर जमकर कटाक्ष किए।जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी जो हालात हैं वह ठीक नहीं है। एक तरफ तो एक सवा साल इस प्रदेश की सरकार को हो चुका है, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार की तानाशाही और क्रूरता को ऐसे समझ सकते हैं कि किसानों की जमीनों को छीना जा रहा है। उनके साथ वादा खिलाफी की जा रही है और सरकार ने चुनाव के समय जो पांच गारंटिया दी थीं। वह भी पूरी नहीं की जा रही हैं, जिसमें बहनों को चाहे तीन हजार प्रति माह देने की बात हो। गेहूं, धान और सरसों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात हो. युवाओं को ढाई लाख नौकरियां देने की बात हो। सरकार ने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है।
सौरभ शर्मा से इतना बड़ा जखीरा पकड़ा जाता है। प्रदेश की और देश की बड़ी-बड़ी एजेंसियां इसमें जांच करती रहीं, लेकिन हालात तालाब की सबसे छोटी मछली पकड़ने के रहे और मगरमच्छ का पता नहीं है। हम विपक्ष में हैं और विपक्ष का अपना दायित्व निभा रहे हैं और आगे भी निभाएंगे। बात विजयपुर उपचुनाव की करें तो वादा खिलाफी करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। यही हाल अमरवाड़ा और बुधनी का भी रहा। पब्लिक का मन परिवर्तन हो चुका है और जल्द इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि प्रदेश में इस समय कर्ज, करप्शन, क्राइम और कमीशन की सरकार है। प्रदेश सरकार के एक भी मंत्री की आज जांच हो जाए तो सब जेल में होंगे। प्रदेश में बद से बदतर हालात होते जा रहे हैं। पत्रकारों की बात ही करें तो भोपाल में अभी पत्रकार के साथ जो घटना हुई उसे जिस तरह जलील किया गया पत्रकारों को धरने पर बैठना पड़ा, मंत्री और नेताओं के चक्कर काटने पड़े, मैं समझता हूं यह ठीक नहीं है। मैं तो कहता हूं कि अन्याय के खिलाफ चौथा स्तंभ अपनी कलम कैमरा और माइक तैयार रखकर आवाज बुलंद रखें। हम भी विपक्ष का धर्म निभाएंगे और उसके समर्थन में जो करना होगा वह करेंगे।
बेरोजगारी चरम सीमा पर
प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारों को आकांक्षी युवा नाम देने पर जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। एक ओर तो इन्वेस्टर मीट होती है और मंत्री रोज नई-नई बातें करते हैं लेकिन बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।अभी हमारे विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में एक सवाल लगाया तो पता लगा कि प्रदेश में हर 20 मिनट में बलात्कार होता है।अब इससे बड़ी बात क्या होगी और भाजपा के नेता आकांक्षी महत्वाकांक्षी करने में लगे हैं।
कब्र खोद कर वो अपने पाप छुपाना चाहते हैं
राणा सांगा को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक और तो लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हर तीसरा बेटा बेरोजगार है। प्रदेश में कर्ज करप्शन क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे ध्यान हटाने के लिए यह इस तरह की बातें कर रहे हैं। इस तरह की 400 से 500 साल पुरानी कब्रों को खोदने का काम किया जा रहा है। 400 साल पुरानी कब्र खोद कर वे अपने पाप छुपाना चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं जो भारत के साथ गद्दारी करना चाहते हैं वह कब्र की बात करते हैं और जो देश का भला चाहते हैं वह भविष्य की बात करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।