{"_id":"694e963dcb45dff4930cd5b0","slug":"upper-caste-society-and-bhim-army-face-off-in-gwalior-attempt-to-burn-ambedkars-effigy-police-detain-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3776304-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने-सामने, पुतला जलाने का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में सवर्ण समाज और भीम आर्मी आमने-सामने, पुतला जलाने का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 08:58 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को स्वर्ण समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामला हाल ही में शिवपुरी में आयोजित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की सभा से जुड़ा है, जहां मंच से मनुस्मृति जलाए जाने का विरोध तेज हो गया है।
इसी विरोध के तहत ग्वालियर के आकाशवाणी चौराहे पर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थकों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहब अंबेडकर का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का तीखा विरोध किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट अनिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक बयान दिए। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने करणी सेना को भी खुली चुनौती दी। उनका कहना है कि अगर करणी सेना सामने आती है तो वे आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आकाशवाणी चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अणु बेनीवाल का कहना है कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया है। साथ ही जो हंगामा कर रहे थे, उन्हें मौके से हटाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।