{"_id":"694e59b084d1aec7c50dd882","slug":"video-ralva-na-yatara-karaya-ma-ka-bugdhhatara-saltanapara-ralva-satashana-para-naii-thara-sa-thaya-jana-lga-takata-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने यात्री किराये में की बढ़ोतरी, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर नई दर से दिया जाने लगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने यात्री किराये में की बढ़ोतरी, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर नई दर से दिया जाने लगा टिकट
रेलवे ने 25-26 दिसंबर की रात्रि से यात्री किराये में बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी लागू हो गई है। 215 किमी से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किमी एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किमी दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यात्री किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। साल में दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जुलाई में यात्री किराया बढ़ाया गया था। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी और एसी श्रेणी के किराये में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। बढ़ोतरी के बाद 500 किलोमीटर की यात्रा में किराया 10 रुपये बढ़ जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।