{"_id":"68219ff908ec9cc5900f14a3","slug":"woman-raped-after-mixing-drugs-in-cold-drink-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2935877-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, न्यूड तस्वीर और वीडियो बनाए, फिर की यह डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, न्यूड तस्वीर और वीडियो बनाए, फिर की यह डिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 01:40 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में ब्यूटी सैलून पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से एक युवक ने दोस्ती की और उसे अच्छी जॉब दिलाने का झांसा देकर होटल ले गया। जहां, युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिल के न्यूड तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिए। बाद में वह महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने लगा। महिला ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता महिला ने आरोपी के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक होटल में 38 वर्षीय महिला जॉब करती थी। यहीं पर डबरा निवासी अजय शर्मा आता था।अजय ने उसे अच्छा जॉब दिलाने का झांसा देकर बात करने के लिए सिटी सेंटर के एक होटल में बुलाया। महिला वहां पहुंची तो कुछ देर बात करने के बाद आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की। जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई, महिला को जब होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपी ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो बना लिया था। आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो बनाए जाने से महिला डर गई और जॉब छोड़कर इंदौर चली गई। साथ ही आरोपी से बातचीत करना भी बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी वर्ष 2023 में इंदौर आया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे एक होटल में मिलने बुलाया और फिर गलत काम किया।
इसके बाद वह लगातार महिला का शोषण करता रहा। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे ऐंठने लगा। आरोपी की बढ़ती डिमांड से तंग आकर महिला ने और रुपये देने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए आरोपी ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जानकारी लगने पर पीड़ित महिला ने इंदौर के थाने में शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।