{"_id":"69d657f0c713b287bd0070e9","slug":"three-youths-died-after-their-bike-collided-with-a-parked-truck-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4140511-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत, शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत, शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 10:29 PM IST
Link Copied
बरगी थानान्तर्गत गजना नाला के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।
गजना नाला के समीप से गुजर रहे हाईवे में सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन युवक सिवनी धूमा के निवासी थी और विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के अनुसार सिवनी जिले के धूमा निवासी सुरेंद्र पंद्रे (23) अपने साथी ग्राम सुक्कम निवासी गोविंद परते (21) तथा ग्राम गरघटिया निवासी अजय कुमार उईके (22) के साथ बाइक क्रमांक एमपी 22 जेडई 7877 पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए ग्राम जमुनिया जाने के लिए रवाना हुए थे। तीनों मोटरसाइकिल में सवार होकर रात लगभग पौने 12 बजे के करीब बरगी थानांतर्गत गजना नाला के समीप पहुंचे। रात के समय अंधेरे में खड़ा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 8197 में उन्हें दिखाई नहीं दिया। तीन मोटरसाइकिल सहित खड़े ट्रक से जा टकराए। घटना के संबंध में राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।