Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Parents Protest Outside DC Office in Yamunanagar; Raise Voice Over Issues of School Fees, Uniforms, and Books
{"_id":"69d63a31cda7f6fce5015673","slug":"video-parents-protest-outside-dc-office-in-yamunanagar-raise-voice-over-issues-of-school-fees-uniforms-and-books-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में डीसी कार्यालय के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, स्कूल फीस-वर्दी व किताबों के मुद्दे पर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में डीसी कार्यालय के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, स्कूल फीस-वर्दी व किताबों के मुद्दे पर उठाई आवाज
जिले में प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे फीस, वर्दी, किताबों और अन्य शुल्क के खिलाफ अभिभावकों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर नजर आया। बड़ी संख्या में अभिभावक डीसी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं और उन्हें एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके अलावा हर साल बिना ठोस कारण के किताबों में बदलाव कर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि एमआरपी के नाम पर एकाधिकार बनाकर उनकी जेब पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है।
अभिभावक प्रतिनिधि अंकुश बक्शी ने कहा कि यह एक जनहित का मुद्दा है, जिससे जिले के हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आम जनता की समस्या के समाधान के लिए किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच कर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और अभिभावकों को राहत दिलाई जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे में सहयोग देने और समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई।
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।