सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   CM Mohan Yadav promises ₹1,500 to his beloved sisters, takes a jab at Congress amid ₹233 crore gift

MP News: बड़वारा पहुंचे सीएम यादव ने दी 234 करोड़ की सौगात, बहनों से किया वादा दोहराया; कांग्रेस पर निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 18 Sep 2025 09:11 PM IST
CM Mohan Yadav promises ₹1,500 to his beloved sisters, takes a jab at Congress amid ₹233 crore gift

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक ढंग से तीर-कमान और गदा भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम यादव ने जिले को विकास की बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने 234 करोड़ रुपए के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यों का शिलान्यास किया। लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा कि अब दिवाली से बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। सीएम ने आगे वादा किया कि आने वाले समय में इस राशि को बढ़ाकर 3 हजार तक पहुंचाया जाएगा।

सीएम यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में शिक्षा और स्कूलों की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा कांग्रेस के जमाने में स्कूलों में बैठने के लिए बच्चों को खुद दरी लेकर जाना पड़ता था। कई गांवों में रात-रात भर बिजली नहीं आती थी, लेकिन अब भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज हमारे द्वारा बनाए जा रहे शासकीय विद्यालय तकनीकी दृष्टि से प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ की तैयारी: शिप्रा नदी पर बनेंगे 14 नए पुल, जानिए मां शिप्रा भविष्य में क्यों कहलाएंगी ब्रिजों की नदी

कांग्रेसियों को शर्म आना चाहिए : सीएम
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर बड़वारा विधानसभा में बने तीन सांदीपनि विद्यालयों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की वजह से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही इलाके में उपलब्ध होगी। सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि दिवाली से लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इस योजना को और मजबूत बनाते हुए बहनों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस वाले कहते हैं कि भाजपा बहनों को पैसा देती है तो वह दारू पीती हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमारी बहनें पार्वती और दुर्गा का स्वरूप हैं। उन्हें जो छेड़ेगा, वह दुर्गा रूप धारण कर लेती हैं। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें- भोपाल के व्यापारियों का स्वदेशी अभियान,दुकानों में लगाए स्वदेशी ही खरीदेंगे,स्वदेशी ही बेचेंगे के पोस्ट

कांग्रेस आरोप लगाने और गुमराह करने का करती है काम : सीएम
सीएम ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्टाचार से भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी जनता की भलाई के लिए काम नहीं किया, बल्कि प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया। वहीं भाजपा सरकार ने पिछले दो दशकों में गांव-गांव तक बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचाई हैं। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस केवल आरोप लगाने और गुमराह करने का काम करती है। जबकि भाजपा सरकार ने सेवा भाव और विकास की राजनीति की है। प्रदेश की जनता अब इस फर्क को समझ चुकी है।

234 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री ने कटनी जिले को 234 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें सड़कों, स्कूलों, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्य शामिल हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में महाकौशल क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बड़वारा की जनसभा में भारी भीड़ जुटी। मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने जनता से संवाद करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Anil Vij: सोशल मीडिया एक्स पर अनिल विज ने नाम के आगे से हटाया मिनिस्टर, बताई ये बड़ी वजह

18 Sep 2025

काशी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में छाया अंधेरा; झमाझम बारिश

18 Sep 2025

Sirmour: प्रियंका अग्रवाल बोलीं- पहले बच्चे पर सरकार दे रही पांच हजार की राशि

18 Sep 2025

कानपुर के घाटमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच घायल

18 Sep 2025

ड्रोन और चोरी की अफवाह से अयोध्या में हालात तनावपूर्ण

18 Sep 2025
विज्ञापन

बहराइच पहुंचे केशव मौर्य, समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

18 Sep 2025

करनाल: एचएसवीपी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र

18 Sep 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद: दुकानदार नगर परिषद की अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, अचानक हुआ धमाका

18 Sep 2025

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए अलीगढ़ में हुआ तर्पण महाश्राद्ध का आयोजन

18 Sep 2025

जालौन में कान्हा ज्वैलर्स पर जीएसटी विभाग का छापा

18 Sep 2025

बाराबंकी में सेवा पखवाड़ा के तहत लगाई गई सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी

18 Sep 2025

अयोध्या में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के लिए विशेष तैयारी, प्रतिमाओं की ऊंचाई और डीजे की ध्वनि सीमा तय

18 Sep 2025

नवरात्र से अयोध्या की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी डबल डेकर बसें, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बस अड्डा

18 Sep 2025

सीतापुर में युवती को उठा ले गया बाघ, टीम ने चार किमी रेंज में उड़ाया ड्रोन, तलाश जारी

18 Sep 2025

Bilaspur: मलबे की चपेट में आई बसों को क्रेन की मदद से निकाला

18 Sep 2025

Mandi: जवाहर ठाकुर बोले- जयराम जी! आपने खुद को बताया था द्रंग का विधायक, अब क्यों नहीं आ रहे सुध लेने

18 Sep 2025

खन्ना में प्रवासी परिवार के साथ मारपीट, गर्भवती महिला पर भी हमला

18 Sep 2025

Meerut: सलावा कांड के आरोपियों के निर्माण पर चला बुलडोजर

18 Sep 2025

Ratlam News : राजस्थान के बालूराम को जंगल में 7 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान; 3 आरोपी गिरफ्तार

18 Sep 2025

कानपुर में 48 घंटे तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

18 Sep 2025

अमृतसर में गोल्डन एवेन्यू के बाहर फायरिंग

18 Sep 2025

फतेहाबाद: चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

18 Sep 2025

अजमेर शरीफ के मुख्य सेवादार ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

18 Sep 2025

कानपुर: घाटमपुर के रेउना थाने में स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों का हुआ उपचार

18 Sep 2025

कानपुर के घाटमपुर में युवक ओवरब्रिज से कूदा, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया

18 Sep 2025

बारिश से हुसैनबाद के रईस मंजिल में जलभराव, गंदे पानी से हिलकर निकलने को लोग मजबूर

18 Sep 2025

रायबरेली में रिमझिम बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

18 Sep 2025

अपनी मांग को लेकर लखनऊ विवि में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने किया प्रदर्शन

18 Sep 2025

यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेला गया बैडमिंटन चैंपियनशिप का क्वाटर फाइनल मैच

18 Sep 2025

लखनऊ में एलडीए कार्यालय में जन अदालत का आयोजन

18 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed