सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   State GST raids four locations of a pan masala manufacturing company

MP News: पान मसाला कारोबारी के चार ठिकानों पर GST टीम का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी की जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 10:14 PM IST
State GST raids four locations of a pan masala manufacturing company

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पान मसाला कारोबार से जुड़ी बड़ी टैक्स चोरी की आशंका को लेकर स्टेट जीएसटी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पान मसाला निर्माण करने वाली जागृति ट्रेडिंग कंपनी के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई कर विभाग ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की जांच शुरू की है। यह कार्रवाई बीते दो दिनों से लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, कटनी जिले में संचालित जागृति ट्रेडिंग कंपनी द्वारा लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कटनी और जबलपुर से आई स्टेट जीएसटी की करीब 30 सदस्यीय टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ चार ठिकानों पर दबिश दी।

डिप्टी कमिश्नर स्टेट जीएसटी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कंपनी की तीन फैक्ट्रियों और एक मुख्य गोदाम को जांच के दायरे में लिया। ये फैक्ट्रियां लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया, चाका बायपास और पन्ना मोड़ क्षेत्र में संचालित पाई गईं, जबकि मुख्य गोदाम बस स्टैंड के पीछे स्थित है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने उत्पादन, बिक्री, कच्चे माल की खरीद, तैयार माल की सप्लाई, टैक्स भुगतान और लेखा-जोखा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके साथ ही कंपनी के संचालकों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी कब्जे में लेकर गहन जांच की जा रही है।

स्टेट जीएसटी अधिकारियों का फोकस डिजिटल लेन-देन, फर्जी बिलिंग और वास्तविक उत्पादन व कागजी रिकॉर्ड के बीच अंतर की पड़ताल पर है। जानकारी के मुताबिक, जागृति ट्रेडिंग कंपनी ‘पहेली’ और ‘लहर’ ब्रांड नाम से पान मसाला का निर्माण कर मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में सप्लाई करती है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी द्वारा वास्तविक उत्पादन से कम उत्पादन दर्शाकर और फर्जी बिलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी। अधिकारियों का अनुमान है कि यह कर अपवंचन करोड़ों रुपये तक हो सकता है।

ये भी पढ़ें- MP News: SIR की ‘नो-मैपिंग’ कैटेगरी में चारों महानगर टॉप पर, इंदौर सभी पांचों कैटेगरी में शामिल

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले केंद्रीय जीएसटी की टीम ने भी इसी कंपनी पर छापेमारी की थी, जिसमें गंभीर वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुई थीं। उस दौरान सील किए गए एक गोदाम से गुटखा-पान मसाला चोरी होने का मामला भी सामने आया था, जिसकी जांच कुठला पुलिस को सौंपी गई थी।

डिप्टी कमिश्नर प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का मिलान किया जा रहा है। जांच आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगी, जिसके बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि सामने आएगी। जांच के बाद कंपनी पर भारी जुर्माना, टैक्स रिकवरी और कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पान मसाला कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में भी डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jalore: महिलाएं यूज नहीं करेंगी स्मार्ट फोन, जालौर में पंचों ने सुनाया अजीबोगरीब फरमान | Rajasthan News

23 Dec 2025

VIDEO: होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, स्टेटस लगाया मुझे माफ कर देना मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं

23 Dec 2025

Sirmour: कफोटा स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बटोरीं तालियां

23 Dec 2025

VIDEO: गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में तीसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले

23 Dec 2025

Video: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई वर्ष 1992 की याद, बताया बंगाल में जीत के बाद क्या करेंगे?

23 Dec 2025
विज्ञापन

Video: कोरबा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, घटना स्थल पर पहुंचे आईजी बिलासपुर, जानें क्या कहा

23 Dec 2025

Hamirpur: डीसी अमरजीत सिंह बोले- तकनीक के उपयोग से सुनिश्चित हुई तत्परता और जवाबदेही

विज्ञापन

Budaun News: महिला अस्पताल के गेट पर हुआ गर्भवती का प्रसव, नवजात की मौत

23 Dec 2025

Rampur Bushahr: रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

23 Dec 2025

VIDEO: अमेठी के सांसद किशोरी लाल बोले- पंचायत चुनाव में गड़बड़ी नहीं हुई तो सबसे अधिक जनप्रतिनिधि होंगे हमारे

23 Dec 2025

Sirmour: राजपुर में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन, पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की

23 Dec 2025

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त

Ankita Murder Case: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार से की कार्रवाई की मांग

23 Dec 2025

Solan: धर्मपुर में सुबाथू रोड पर हटाया अतिक्रमण, सात दिन की मोहलत

23 Dec 2025

Sirmour: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क की हालत बदहाल, औद्योगिक क्षेत्र में आवाजाही बनी बढ़ी चुनौती

23 Dec 2025

दिल्ली: बांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

23 Dec 2025

बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में छात्रा- छात्राओं ने दिया धरना, VIDEO

23 Dec 2025

चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति, VIDEO

23 Dec 2025

वाराणसी में छाया घना कोहरा, 25 मीटर आगे तक नहीं दिखी सड़क

23 Dec 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर काशी विद्यापीठ में रक्षा यात्रा का आयोजन, रोके गए कार्यकर्ताओं

23 Dec 2025

सोनीपत में बिजली कर्मियों ने मांगों को मनवाने के लिए सर्कल कार्यालय में दिया धरना

23 Dec 2025

Pathankot: वारियर्स सोशल वेलफेयर क्लब ने 90 स्टूडेंट को बांटी जैकेटस

हलवारा: वीबी जी राम जी के विरोध में सीटू का प्रदर्शन

23 Dec 2025

फरीदाबाद: बिजली मुख्यालय में कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन

23 Dec 2025

गुरुग्राम: अरावली को बचाने के लिए सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस

23 Dec 2025

फतेहाबाद में डॉक्टर छुट्टी पर, गर्भवती की जांच के लिए बुलानी पड़ी विशेषज्ञ की जगह एलएमओ

23 Dec 2025

मारपीट मामला: विधायक बलबीर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

23 Dec 2025

चरखी-दादरी में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

23 Dec 2025

धर्मांतरण विवाद के बाद नया ट्विस्ट: चर्च लीडर महेंद्र बघेल ने की घर वापसी, छत्तीसगढ़ बंद का किया एलान

23 Dec 2025

कल छत्तीसगढ़ बंद: कोंडागांव में आमाबेड़ा घटना के विरोध में सर्व समाज का एलान, सौंपा जाएगा ज्ञापन

23 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed