{"_id":"694a7932e83ae2c9f30e358f","slug":"video-video-hatal-ma-fatha-para-ltaka-mal-yavaka-ka-shava-satatasa-lgaya-majha-mafa-kara-thana-ma-tamahara-pasa-aa-raha-ha-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, स्टेटस लगाया मुझे माफ कर देना मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, स्टेटस लगाया मुझे माफ कर देना मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़े इलाके में एक होटल के अंदर शहर के ही मोहल्ला जलालपुर निवासी आलोक वर्मा (27) का शव फंदे पर लटका मिला।
घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। होटल के देखरेख कर्मचारी के अनुसार आलोक वर्मा बीते कुछ समय से सप्ताह में दो तीन बार होटल में आते-जाते थे। मंगलवार रात भी वह होटल पहुंचे थे। एक बार बाहर निकलकर बाथरूम जाने के बाद वह वापस अपने कमरे में चले गए।
बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। होटल कर्मचारियों ने फोन किया, जो करीब एक घंटे तक बजता रहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे के बाहर आवाज दी गई, फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। आशंका होने पर होटल स्टाफ ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पर बड़ेल चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया गया, जहां आलोक वर्मा का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ मिला। बताते हैं कि आलोक की दो शादियां हुई थी। एक पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके मोबाइल स्टेटस पर यह लिखा मिला कि... मुझे माफ कर दो, मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।