{"_id":"694e91dad02167dc8c08b553","slug":"boat-operations-banned-for-three-days-in-omkareshwar-on-new-year-eve-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3776137-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: नए साल के जश्न पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नौका संचालन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: नए साल के जश्न पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नौका संचालन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 07:57 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में इस समय साल के अंतिम दिन होने के के चलते प्रतिदिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ता दिख रहा है। यहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन तीर्थ नगरी पहुंच रहे हैं। नए वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की इसी भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एक कड़ा निर्णय लिया है। दरअसल यहां थाना मांधाता के लिखे एक पत्र के अनुरोध पर ओंकारेश्वर नगर परिषद द्वारा नर्मदा नदी में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है, और यह प्रतिबंध 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक तीन दिनों के लिए प्रभावशील रहेगा।
ओंकारेश्वर नगर प्रशासन के अनुसार नववर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक ओंकारेश्वर पहुंचते हैं, जिससे घाटों पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बीते वर्षों में नाव डूबने एवं अन्य दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनसे जनहानि का खतरा बढ़ा था। नगर परिषद ने नाविकों के लिए यह प्रतिबंध का आदेश जारी कर अपील भी जारी की है कि वे आदेश का पालन करें, और नदी में नाव संचालन या अवैध गतिविधियों से दूर रहें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रतिबंध अवधि के दौरान जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें ओंकारेश्वर के ही नर्मदा के कोटी चक्र तीर्थ घाट और चक्रतीर्थ घाट पर से नाव संचालन 26 दिसंबर अर्थात शुक्रवार से ही प्रतिबंधित किया जा चुका है, जिसके बाद अब तीन दिनों के लिए सम्पूर्ण तीर्थ नगरी में सभी घाटों से नाव संचालन बंद का आदेश जारी हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।