{"_id":"683049850d7fce30b0005364","slug":"foul-mouthed-minister-vijay-shah-again-issued-an-apology-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2980673-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vijay Shah: मंत्री विजय शाह का फिर से आया माफीनामा, कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद सीधे-सीधे सेना से मांगी क्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vijay Shah: मंत्री विजय शाह का फिर से आया माफीनामा, कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद सीधे-सीधे सेना से मांगी क्षमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 05:04 PM IST
अपने विवादित बयानों से देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के बदजुबान मंत्री कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार दोपहर एक बार फिर से अपना माफी नामा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया है। इसमें उन्होंने बगैर किसी लाग-लपेट और किंतु-परंतु के सीधे-सीधे देश की सेना और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ही देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।
बता दें कि केबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने बीते दिनों ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताया था। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उस पर स्वतः संज्ञान लेकर इस मामले में मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही मंत्री का यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल होने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही माफी भी मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उनका वह माफीनामा स्वीकार नहीं किया था, और उन्हें बगैर किसी शर्त के माफी मांगने का कहा गया था। इसके बाद अब कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद उन्होंने यह माफी नामा जारी किया है।
अपने माफीनामे में यह बोले बदजुबान मंत्री शाह
बदजुबान कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सोशल मीडिया पर अपने माफीनामे का वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मन दुखी और विचलित था। मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर और सम्मान हमेशा रहा है। मेरे द्वारा कहे शब्दों से समुदाय धर्म और देशवासियों को दुख पहुंचा है। यह मेरी भाषाई भूल थी। मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति या समुदाय को ठेस पहुंचाना या आहत करना नहीं था। भूलवश अपने द्वारा कहे गए शब्दों के लिए मैं पूरी तरह भारतीय सेना, बहन कर्नल सोफिया कुरैशी और समस्त देशवासियों से पूरी तरह क्षमा प्रार्थी हूं। खुद हाथ जोड़कर आप सबसे माफी मांगता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।