सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Labbaik Ya Rasulallah resounded in the city during Eid Milad Un Nabi procession

Khandwa: शहर में गूंजा लब्बैक या रसूलल्लाह, नबी की शान बयान करते हुए निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 06:17 PM IST
Labbaik Ya Rasulallah resounded in the city during Eid Milad Un Nabi procession
देशभर में सोमवार को मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा पर्व ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। यह पर्व मुस्लिम समाज के आखिर पैगंबर जनाब मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के रबी उल अव्वल माह की 12 तारीख को हर साल ही देश और दुनिया भर में यह पर्व मुस्लिम समाज के द्वारा मनाया जाता है। जहां इस पर्व में बड़ी संख्या में समाज जन इकट्ठा होकर गांव, देहात, कस्बों और शहरों में जुलूस की शक्ल में पारंपरिक वेशभूषा पहने निकलते हैं और इस दौरान अपने नबी की सीरत बयान करते हुए, उन पर दुरूद और सलाम पढ़ते रहते हैं। इसी के साथ ही हाथों में इस्लाम धर्म से जुड़े झंडे भी बड़ी संख्या में लहराए जाते हैं, तो वहीं कुछ जगहों पर युवाओं के द्वारा आतिशबाजी भी की जाती है।

वहीं देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी यह पर्व बड़ी ही उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे युवा और बूढ़े सभी पर्व के दिन सुबह से ही जुलूस की तैयारी करते दिखे। जिसके बाद मुस्लिम समाज जन ने अपने नबी की शान में नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस शहर काजी जनाब सैय्यद निसार अली की कयादत में अमन और शांति का पैगाम देते हुए निकाला गया। इमलीपुरा क्षेत्र से शुरू हुआ यह भव्य जुलुस, शहर के परंपरागत मार्गों से होते हुए करीब चार घँटों में, शहर का चक्कर लगाते हुए वापस इमलीपुरा क्षेत्र तक पहुंचा था। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन जुलूस में मौजूद रहे, जहां बच्चे जुलुस का आनंद लेते दिखे तो वहीं, युवा और बुजुर्ग अपने नबी की शान बयान करते हुए उन पर नात ए पाक पढ़ते और उन नातों पर झूमते दिखे।

25 हजार से अधिक समाजजन हुए शामिल
इधर इस दौरान शाही बग्गी नुमा जीप पर सवार शहर काजी सैय्यद निसार अली सहित नगर के मुस्लिम नेता सलीम पटेल, रियाज हुसैन, अहमद पटेल, इकबाल क़ुरैशी, अकरम जाटू, जाहिद खान, फरहाज शेख मौजूद रहे, तो वहीं करीब 25 हजार से अधिक की संख्या में मुस्लिम समाज जन इस जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग इस्लामिक परचम साथ लेकर लहराते हुए, सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा जैसे नारे लगा रहे थे। तो वहीं इस जुलुस का शहर के हर गली चौक चौराहों पर मंच लगाकर इस्तकबाल किया गया। वहीं जुलुस में शामिल लोगों को तबर्रुक के तौर पर बड़ी संख्या में मिठाई, चॉकलेट, शरबत, पानी और फल भी वितरित किए जा रहे थे।

तिरंगा लहराते देश भक्ति का नज़ारा भी दिखा
शहर में कदीमी मार्गों से निकाले गए इस जुलुस में शामिल लोगो में देशभक्ति का जज़्बा भी देखा गया। जहां एक ओर मुस्लिम समाज के युवा इस्लामिक इबारतें लिखे हरे झंडे लहराते दिखे, तो वहीं बड़ी संख्या में युवाओं के हाथों में देश की शान तिरंगा झंडा भी लहराते देखा गया। इस दौरान शहर के कहारवाड़ी, हजरत खान शाह वली वार्ड, गंज बाजार, गुलमोहर कॉलोनी, घासपुरा, सलूजा कॉलोनी, भगत सिंग, खड़कपुरा, पदमकुंड, गणेश तलाई, अमन नगर, व शहर के विभिन्न मोहल्लों के जुलुस मेन जुलूस में आकर शामिल हुवे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान यातायात बाधित ना हो, इसके लिए लगातार पुलिस और मुस्लिम समाजजन व्यवस्था बनाने में भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कुल्लू के ढालपुर में टी-10 राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

16 Sep 2024

VIDEO : सिलानी के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़, नाराज छात्राओं ने लगाया जाम

Tikamgarh News: हत्या और लूट मामले में चार दिन बाद नहीं हुआ खुलासा, हवा में तीर चला रही पुलिस

16 Sep 2024

VIDEO : युवक ने घर पर लहराया पाकिस्तानी झंडा, वीडियो हुआ वायरल; दर्ज हुआ मुकदमा

16 Sep 2024

VIDEO : कोरजा गांव में भालू

विज्ञापन

VIDEO : संभल में बेकाबू वाहन ने नाै लोगों को रौंदा, चार की मौत,पांच की हालत गंभीर

16 Sep 2024

VIDEO : गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, लांस नायक की मौत...परिजनों में मचा कोहराम

16 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, दो आरोपी पुलिस हिरासत में

16 Sep 2024

VIDEO : सोलन में बाजार बंद, हिंदु संगठनों ने निकाली रोष रैली

16 Sep 2024

Tikamgarh News: जल बिहार के लिए निकले राजा राम, देखें वीडियो

16 Sep 2024

VIDEO : बरेली के आंवला में आश्रम पद्धति विद्यालय की कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मची खलबली

16 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के खैर में युवती के अपने परिजन और भाई पर लगाए आरोप पर सीओ वरूण सिंह बोले यह

16 Sep 2024

VIDEO : दो बाइकें आपस में भिड़ीं, दो युवकों की मौत

16 Sep 2024

VIDEO : सोनीपत में राजीव जैन को मनाने पहुंचे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी

16 Sep 2024

VIDEO : गाजीपुर में खतरा बिंदु के ऊपर बह रही गंगा, कई गांवों में भरा बाढ़ का पानी

16 Sep 2024

Tikamgarh News: आवासीय पट्टे लेकर घूम रहे आदिवासी और दलित को नहीं मिला कब्जा, जानें क्या कहा...

16 Sep 2024

VIDEO : पहाड़ से रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

16 Sep 2024

VIDEO : न्याय की मांग को लेकर PGI डॉक्टरों ने शुरू की पेन डाउन हड़ताल

16 Sep 2024

VIDEO : बरेली के जोगी नवादा में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हंगामा, दोनों ओर से हुई नारेबाजी

16 Sep 2024

Kisan Rally Agar Malwa: जीतू पटवारी बोले- अधिकारियों का नार्को टेस्ट करवा लें CM मोहन, यदि वे रिश्वत देकर...

16 Sep 2024

MP News: शाजापुर में हिंदू संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक के कब्जे से हिंदू युवती को कराया मुक्त, जानें मामला

16 Sep 2024

Shajapur: कंटेनर में विशेष पार्टीशन बनाकर की जा रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त

16 Sep 2024

VIDEO : नवागत डीएम ने कोषागार में ग्रहण किया कार्यभार, बोले विकास कार्य और जनकल्याण की योजनाएं प्राथमिकता

16 Sep 2024

VIDEO : काशी के न्यायाधीश के तिलक की शोभायात्रा, डीजे की धुन पर थिरके तिलकहरू, 51 थालों में अर्पित की गई सामग्री

16 Sep 2024

VIDEO : सोशल मीडिया पर कमेंट पड़ी भारी, महिला कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत, युवक ने भी लगाया आरोप; हुई पंचायत

15 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी में भीषण जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई, घंटों तक सड़क पर खड़े रहे वाहन

15 Sep 2024

VIDEO : वामन जन्म और समुद्र मंथन की हुई लीला, गूंजा जय-जय श्रीराम, रामायण के पाठ से गूंजा चित्रकूट भवन का प्रांगण

15 Sep 2024

VIDEO : जेसीआई ने 20 लोगों को किया सम्मान, खिचड़ी बाबा मंदिर में लगाया भोग

15 Sep 2024

VIDEO : रोहतक में गणपति बप्पा के जयकारों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

15 Sep 2024

VIDEO : बनारस में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

15 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed