Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shajapur Doda Chura was being smuggled by making special partition in container police seized it
{"_id":"66e72befb0f7f0309b03b366","slug":"sunhara-thana-police-ne-japt-kiya-lakhon-rupaye-kimat-ka-doda-chura-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2110579-2024-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur: कंटेनर में विशेष पार्टीशन बनाकर की जा रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: कंटेनर में विशेष पार्टीशन बनाकर की जा रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 07:09 AM IST
Link Copied
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही डोडा चूरा और डोडा चूरा के अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे कंटेनर को भी जब्त किया है।
थाना सुनेरा पुलिस को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मक्सी तरफ से हाइवे होते हुए एक कंटेनर क्रमांक एमएच-40 सीएम-3102 का चालक शाहनवाज खान अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर सारंगपुर तरफ ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने सुनेरा थाने के सामने एबी रोड पर नाकाबंदी की। मक्सी तरफ से मुखबिर द्वारा बताए नंबर का कंटेनर आया, जिसे रोड पर स्टॉपर लगा कर रोका गया। जांच करने पर कंटेनर में डोडा चूरा के 35 कट्टे बरामद हुए। मामले में कंटेनर चालक शाहनवाज खान पिता मोहम्मद शाहनजर खान उम्र 35 साल निवासी न्यू काजीपुरा मोहम्मदी मस्जिद के पास रतलाम को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
तस्करी के लिए कंटेनर में बनाया विशेष केबिन
कंटेनर के अंदर गुटखा पाऊच के पॉलीथिन की कतरन से भरी हुई बोरियां थी। केबिन के अंदर तलाशी लेने पर केबिन के अंदर पीछे की ओर लगी प्लाई के पीछे एक लोहे का छोटा दरवाजा मिला, जिसको खोलकर देखने पर उसके अंदर एक खुफिया पार्टीसन बना हुआ मिला, जिसमें प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे भरे हुए रखे थे। पार्टीसन का गेट छोटा होने से उसमें से कट्टे निकालना सुगम न होने से कटर से खुफिया पार्टीसन को काटा। तब जाकर पुलिस को डोडा चूरा के कट्टे मिले।
जब्त डोडा चूरा की कीमत 14 लाख से अधिक
कंटेनर में से कुल 35 काले रंग के भरे हुए कट्टे निकाले, जिनके मुंह सिले हुए थे। इनमें कुल सात क्विटंल पांच किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कीमती करीबन 14 लाख 11 हजार 520 रुपये होना पाया गया, जिसे जब्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।