{"_id":"66bd8f8df6c55850f20238fe","slug":"minister-in-charge-lodhi-who-reached-khandwa-said-that-there-are-immense-possibilities-regarding-tourism-in-the-district-and-said-that-new-opportunities-will-be-explored-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1999132-2024-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: प्रभारी मंत्री लोधी बोले- जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं, कहा- नए अवसरों को तलाशा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: प्रभारी मंत्री लोधी बोले- जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं, कहा- नए अवसरों को तलाशा जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 11:56 AM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश में हाल ही में जिले के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की गई, जिसके तहत प्रदेश के खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को नियुक्त किया गया। मंत्री लोधी बुधवार देर शाम खंडवा पहुंचे और सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने जिले के विकास पर विचार-विमर्श किया और कहा कि खंडवा के विकास को और आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री लोधी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण और जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए खंडवा में मौजूद हैं।
प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि खंडवा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, एकात्म धाम प्रोजेक्ट, और हनुमंतिया टापू जैसे स्थानों का उल्लेख किया और बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठकर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, मंत्री लोधी ने आमजन से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। मंत्री लोधी का यह पहला दौरा है खंडवा जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।