{"_id":"67c83baf409695e3840ed4fc","slug":"parents-put-their-son-in-chains-to-save-him-from-crime-accused-of-converting-religion-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2693572-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: बेड़ियों में जकड़कर सौतेला पिता बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, मां भी शामिल; हैरान कर देगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: बेड़ियों में जकड़कर सौतेला पिता बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, मां भी शामिल; हैरान कर देगा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 06:15 PM IST
Link Copied
खंडवा नगर में एक नाबालिग को उसके माता-पिता ने ही बेड़ियों में जकड़ कर रखा था, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू किया है। इसके बाद युवक ने अपने माता-पिता पर ही जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। वहीं इस युवक की मां ने अपने पुत्र के अपराधी किस्म की गतिविधियों में शामिल रहने के चलते, उसे सुरक्षित रूप से घर में इस तरह से बेड़ियों में बांधकर रखना बताया है।
हालांकि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर अलग-अलग धर्म के उसके माता-पिता के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम से जुड़ा मामला दर्ज किया है। साथ ही मौके से ही युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फिलहाल उसका पिता फरार बताया जा रहा है। बता दें कि, इस मामले में बेड़ियों में जकड़े नाबालिग ने, खुद ही अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसे पुलिस ने संज्ञान लेकर यह पूरी कार्रवाई की है ।
नाबालिग ने माता पिता पर लगाये धर्म परिवर्तन के आरोप
वहीं नाबालिग ने पुलिस के सामने अपने माता-पिता पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका का कहना है कि, उसके पिता का देहांत होने के बाद उसकी मां ने दूसरे धर्म के पुरुष से शादी कर ली है। जिसके बाद से ही उसकी मां और उसका सौतेला पिता दोनो ही उसे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने का बोलते हैं। रविवार को भी सौतेले पिता ने उसकी मां के द्वारा घर पर बुलाये जाने का बहाना बनाकर, उसे अपने साथ घर लाया था, लेकिन वहां पर उसे एक कमरे में बंद कर, जंजीरों से बांध कर मारपीट की गयी। यही नहीं, उसके माता पिता ने उस पर रोजा रखने और धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया था।
जांच के बाद की जाएगी वैधानिक कार्रवाई
इधर, इस मामले में खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि एक वीडियो थाना मोघट रोड क्षेत्र का उनके संज्ञान में आया था। जिसमें एक बालक अपने साथ कुछ घटना होना बता रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। जहां से बालक को थाने लाया गया है। इसके बाद अब उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।