Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Heavy rains worsen the situation in Mandla, with the Narmada River water level exceeding the warning level
{"_id":"6a86c40412a44716690ab1cf","slug":"heavy-rains-worsen-the-situation-in-mandla-with-the-narmada-river-water-level-exceeding-the-warning-level-the-rapta-bridge-submerged-mandla-news-c-1-1-noi1510-4630976-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandla News: मंडला में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर वॉर्निंग लेवल के पार; रपटा-पुल डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: मंडला में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा का जलस्तर वॉर्निंग लेवल के पार; रपटा-पुल डूबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 04:02 PM IST
Link Copied
मंडला जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा का जलस्तर 437.04 मीटर दर्ज किया गया है, जो वॉर्निंग लेवल से ऊपर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मंडला मुख्यालय स्थित छोटा रपटा पुल पूरी तरह डूब गया है और पुल से करीब एक मीटर ऊपर पानी बह रहा है।
बीते 24 घंटे में जिले में करीब 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। नर्मदा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण जिले के कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ है। सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
कई मार्गों पर आवागमन बंद
गड़बड़ी नाला उफान पर आने से घुघरी-मोहगांव मार्ग बंद हो गया है। वहीं मझगांव पुल के ऊपर पानी आने से मवई-सिझोरा मार्ग भी बंद है। इसके अलावा रामनगर-घुघरी और खटिया-मोचा मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो गया है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
नर्मदा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस, एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवानों को नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अनुसार, 1 जून से 20 अगस्त तक मंडला जिले में 33.96 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि में 49.38 इंच बारिश हुई थी।
मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश और नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।