Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
19 kg of silver worth ₹44 lakh recovered from suspects' bags at Itarsi station.
{"_id":"6a61ec0401e5c134b60c8483","slug":"19-kg-of-silver-worth-rs44-lakh-recovered-from-suspects-bags-at-itarsi-station-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4532967-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: इटारसी स्टेशन पर संदिग्धों के बैग से निकली 44 लाख की 19 किलो चांदी, पुलिस ने कर ली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: इटारसी स्टेशन पर संदिग्धों के बैग से निकली 44 लाख की 19 किलो चांदी, पुलिस ने कर ली जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 06:47 PM IST
Link Copied
नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान उस समय जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी चौंक गई, जब दो युवकों के बैग से 19 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे अहम बात यह रही कि दोनों युवक मौके पर चांदी से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 पर सुरक्षा जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान बैग लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। जब जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण मिले। बरामदगी के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।
गुरुवार को जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे चांदी के आभूषण पिपरिया सहित अन्य व्यापारियों तक पहुंचाने जा रहे थे। हालांकि, उनके पास माल के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने 19 किलो चांदी के आभूषण जब्त कर लिए और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश जाट, निवासी भोपाल और लक्की राजवानी, निवासी बैरागढ़ (भोपाल) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और बाद में नियमानुसार नोटिस पर रिहा कर दिया गया। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी का वास्तविक स्रोत क्या है, इसे किन व्यापारियों तक पहुंचाया जाना था और आवश्यक दस्तावेज साथ क्यों नहीं थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।