सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Celebratory firing at a wedding in Raisen turns into an accident; four youths from Bhopal injured

Raisen News: रायसेन शादी में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, भोपाल के चार युवक घायल; दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऱायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 07:42 PM IST
Celebratory firing at a wedding in Raisen turns into an accident; four youths from Bhopal injured

रायसेन जिले में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने खुशी के माहौल को अफरा-तफरी में बदल दिया। सागर रोड स्थित एक गार्डन के बाहर हुई इस घटना में भोपाल के चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रात करीब 10:30 बजे उस समय हुई, जब बरात गार्डन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची और स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।

पुलिस के अनुसार, रायसेन निवासी हेमलता कन्हैयालाल पीपरोलिया की बेटी पल्लवी का विवाह भोपाल निवासी मोहित के साथ हो रहा था। बरात के स्वागत के दौरान दूल्हे के एक दोस्त ने खुशी में बंदूक से फायर करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बंदूक नीचे की ओर झुकी हुई थी, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। फायरिंग होते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें- बेटी से दरिंदगी: शिवपुरी शर्मसार; शराब के नशे में हैवान बना पिता, अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

जांच में सामने आया है कि हर्ष फायरिंग के लिए साउंड कारतूस की जगह असली गोली का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार 12 बोर की बंदूक में दो कारतूस डाले गए थे। एक गोली ऊपर की ओर चली गई, जबकि दूसरी के दौरान बंदूक की नाल नीचे हो गई और छर्रे आसपास मौजूद लोगों को जा लगे। उस समय कुछ युवक फोटोशूट कर रहे थे और कुछ नाच रहे थे, तभी चार युवकों को छर्रे लगने से चोटें आईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायलों की पहचान अतुल धाकड़, पवन चौरसिया, सौरभ भारतोले और अनिमेष कुशवाह के रूप में हुई है, जो भोपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फायरिंग करने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात उसे विदिशा से पकड़ लिया। रायसेन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा-खोथडां रोड पर एक बच्चे की सीवरेज टैंक में गिर कर मौत

06 Feb 2026

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में सपेरा समाज ने बिखेरा संगीत का जादू, संगीत कला का प्रदर्शन

06 Feb 2026

VIDEO: अमर उजाला संवाद: चीनी मांझे से हुई मौत पर पतंगबाजों व दुकानदारों ने रखी अपनी बात

06 Feb 2026

पंजाब के पानी की रक्षा के लिए किसानों ने की श्री अकाल तख्त साहिब में की अरदास

06 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद का बंबा चौराहा बना मुसीबत...पुलिया निर्माण के चलते घंटों जाम, लोग हो रहे परेशान

06 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू, प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री के लिए केंद्र व्यवस्थापक का लेटरपैड आवश्यक

06 Feb 2026

VIDEO: आगरा में विराट हिंदू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर होंगी शामिल

06 Feb 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला: कच्ची घोड़ी नृत्य ने बांधा समा, नाइजीरियाई कलाकारों की प्रस्तुति ने भी मोहा मन

06 Feb 2026

Baghpat: महिला सिपाही के बंद मकान में लगी आग

06 Feb 2026

बर्फबारी से फिर चमकीं त्रिशूल और नंदा घुंघुटी की चोटियां, ग्वालदम में बढ़ी रौनक

06 Feb 2026

कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ बजट संवाद कार्यक्रम

06 Feb 2026

सनाैर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

06 Feb 2026

करनाल का 129 फीट ऊंचा शिव मंदिर, तीसरी आंख में जड़े हीरे वाली अद्भुत शिव प्रतिमा

दिल्ली: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों को आरएमएल अस्पताल में मिलेगा लाभ

06 Feb 2026

पठानकोट में बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

06 Feb 2026

VIDEO: नगर निगम मुख्यालय में लगा समाधान शिविर, महापौर ने सुनी जनसमस्याएं

06 Feb 2026

VIDEO: समाधान शिविर : अवध बिहार कॉलोनी सरोजनी नगर के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

06 Feb 2026

VIDEO: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह

06 Feb 2026

VIDEO: समाधान शिविर में किया प्रदर्शन, तीन साल से नहीं हुआ समस्या का समाधान

06 Feb 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय में एसआईआर के दावे आपत्ति के अंतिम दिन करेक्शन करवाने पहुंचे लोग

06 Feb 2026

VIDEO: मैनफेस्ट वर्चस्व : आईआईएम लखनऊ और आई आईएम काशीपुर के बीच फुटबाल मैच

06 Feb 2026

VIDEO: यूपी एसआईआर: दावा-आपत्ति के अंतिम दिन करेक्शन कराने पहुंचे लोग

06 Feb 2026

VIDEO: यूपी बैडमिंटन अकादमी में यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन

06 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ आईआईएम में आयोजित मैनफेस्ट वर्चस्व में चर्चा

06 Feb 2026

जालंधर में आप नेता की हत्या पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार पर साधा निशाना

06 Feb 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू की तारीफ

Baran News: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे

06 Feb 2026

VIDEO: दिल्ली में गड्ढे में गिरने से युवक की हुई मौत

06 Feb 2026

नोएडा: बसंत महोत्सव में लोकनृत्य की धमक, छात्रों ने मंच पर बिखेरा हुनर

06 Feb 2026

फरीदाबाद के सुधांशु मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा, पार्वती-कार्तिकेय की मूर्तियां की स्थापित

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed