Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Former minister and MLA danced in the procession held on the occasion of Janmashtami
{"_id":"66cd3970042d48eef400010a","slug":"former-minister-and-mla-danced-in-the-procession-held-on-the-occasion-of-janmashtami-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2039443-2024-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: जन्माष्टमी पर निकले चल समारोह में पूर्व मंत्री और विधायक ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: जन्माष्टमी पर निकले चल समारोह में पूर्व मंत्री और विधायक ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 09:14 AM IST
Link Copied
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में जन्माष्टमी पर्व पर निकाले गए चल समारोह में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव और राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने कृष्ण भक्ति के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, सोमवार को ब्यावरा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर में एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव और राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव भी शामिल हुए। चल समारोह में स्थानीय कलाकार कृष्ण भक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे थे। इसी बीच, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव और विधायक अमर सिंह यादव भी मंच पर चढ़े और गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके वीडियो बना लिए जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बता दें कि भाजपा नेता बद्रीलाल यादव राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक है, इससे पहले वे मंत्री भी रह चुके हैं। अमर सिंह यादव हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर दूसरी बार विधायक बने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।