सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   New industries will be set up in Rajgarh region at a cost of 500 crores, Chief Minister Yadav

Rajgarh News: राजगढ़ पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 08:44 AM IST
New industries will be set up in Rajgarh region at a cost of 500 crores, Chief Minister Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजगढ़ अंचल में लगभग 500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के फलस्वरूप प्रदेश में 30 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश का प्रत्येक अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के पदों की पूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज की सौगात भी शीघ्र मिलेगी। रामगंज मंडी से भोपाल तक रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- सीएम मंच से विपक्ष पर गरजे तो कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष ने जता दी आपत्ति, लोगों ने कराया चुप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को राजगढ़ में 40 करोड रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरीय जिला अस्पताल के लोकार्पण, 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौर्य स्मारक के लोकार्पण, 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रैन बसेरा भवन का भूमिपूजन, 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भोजपुर में 3 लैब एवं 4 अतिरिक्त कक्ष, 9 करोड़ 36 लागत रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विधि महाविद्यालय के भूमिपूजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, उज्जवला रसोई गैस योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना की स्वीकृति हुई है, जिससे इस अंचल का बड़ा इलाका लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र ने जल संकट भी बर्दाश्त किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को आभार भी लोगों ने देखा है। इस क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। पूर्व वर्षों की बात करें तो दो दशक के पहले यहां सूखे की गंभीर समस्या थी। गत दो दशक से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें- थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद अधेड़ की मौत, विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि किसानों के लिए प्रति वर्ष 10 लाख सौर ऊर्जा से संचालित विद्युत पम्प स्थापित किए जाएंगे। तीन वर्ष में 30 लाख सोलर पम्प लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्व-रोजगार से स्वावलंबन के जरिए महिलाओं की जीवन-स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। महिला श्रम पर आधारित उद्योगों, विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रुपए के मान से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ में जन श्रद्धा की प्रतीक मां जालपा देवी और भैंसवा माता की जय-जयकार से संबोधन प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले की विशेष पहचान है। यहां के नागरिक परिश्रमी हैं। यही नहीं भारतीय संस्कृति के पालन के लिए दृढ़ और कृत संकल्पित नागरिकों ने राजगढ़ की पहचान बनाई है। इस अंचल की दाल बाटी और दाल बाफले का स्वाद भी निराला है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रसंस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कानपुर में गुरमत समागम का आयोजन, कीर्तन से संगत निहाल

17 Mar 2025

VIDEO : सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, श्रमशक्ति में पैर रखने तक की जगह नहीं

16 Mar 2025

PM Modi Podcast: एमपी के शहडोल जिले का जिक्र कर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

16 Mar 2025

VIDEO : कानपुर में संघ भवन में खेली गई फूलों की होली

16 Mar 2025

Nagaur News: बेनीवाल के गढ़ में गहलोत का भव्य स्वागत, निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

16 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : नहर पुल पर लगा जाम, दो घंटे जूझे वाहन सवार

16 Mar 2025

VIDEO : अनुराग अवस्थी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

16 Mar 2025
विज्ञापन

Damoh News: जंगल के बीच मां दबा रही थी बेटी का गला, रेंजर ने बचाई बच्ची की जान, महिला ने हमला कर फाड़ी वर्दी

16 Mar 2025

Jalore News: जालौर में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, आपसी झगड़े में लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

16 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के थाना क्वार्सी अंतर्गत ई-रिक्शा चालक पर दो व्यक्तियों द्वारा किसी विवाद को लेकर फायरिंग, सीओ नगर तृतीय अभय कुमार पांडेय ने दी जानकारी

16 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में इगलास थाने के फतेहपुर में एक लड़के की मौत, एक गंभीर, सीओ इगलास भंवरे दीक्षा अरुण ने जानकारी दी

16 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में विजयगढ़ के गांव शहबाजपुर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, सीओ बरला गर्वित सिंह ने दी जानकारी

16 Mar 2025

Alwar News: विधायक महंत योगी बालक नाथ ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

16 Mar 2025

VIDEO : होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल, राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

16 Mar 2025

VIDEO : कानपुर में नगर निगम के होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल

16 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के श्रृंगेरी पीठ मठ में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तों में दिखा उत्साह

16 Mar 2025

VIDEO : युवक पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर मौत के घाट उतारा

16 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के जट्टारी में सर्व समाज का होली मिलन समारोह आयोजित, एक दूसरे को लगाए अबीर-गुलाल

16 Mar 2025

Alwar News: एडवोकेट की कार को टक्कर मार गले से सोने की चेन तोड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

16 Mar 2025

Shajapur News: गेहूं की फसल काट रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

16 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में खत्री हितकारिणी सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन, उड़ा गुलाल

16 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर का नैनी तबादला

16 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में फाग गीतों व ठंडई के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ सर्व वैश्य समाज समिति काशी का होली मिलन समारोह

16 Mar 2025

VIDEO : हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए बनीं तीन टीमें

16 Mar 2025

Sirohi News: भाजपा का जिलास्तरीय होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, सांसद लुंबाराम चौधरी ने किया गैर नृत्य

16 Mar 2025

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष, बोले- मूंगफली खरीद घोटाले में सरकारी कर्मचारी व भाजपाई खा गए पैसा

16 Mar 2025

VIDEO : बांदा में आपसी खुन्नस में युवक के सीने में मारी गोली, रेफर

16 Mar 2025

Shahdol News: सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में कपलिंग टूटने से यात्रियों में मचा हड़कंप

16 Mar 2025

VIDEO : भदोही में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, भाजपा और सपा आरक्षण के लिए खतरा, दोनों दल की कार्यशैली समान

16 Mar 2025

VIDEO : अपशब्द कहने पर युवक को पड़ोसियों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

16 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed