{"_id":"67d6eb1ab06b670c5a021ffe","slug":"gehlot-received-a-grand-welcome-in-beniwals-stronghold-gehlot-said-our-government-did-more-than-what-it-gave-to-jasnagar-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2731766-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: बेनीवाल के गढ़ में गहलोत का भव्य स्वागत, निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: बेनीवाल के गढ़ में गहलोत का भव्य स्वागत, निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 11:10 PM IST
Link Copied
जिले के रिया बड़ी उपखंड के जसनगर कस्बे के एक दिवसीय राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत दौरे पर रहे। ;हां भामाशाहों के द्वारा लाखों रुपये के निर्माण कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं हाल ही के बजट में जो करोड़ों रुपये के जारी हुए विकास कार्यों के लिए उसके लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया।
बता दें कि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एक दिवसीय नागौर के दौरे पर आए। जिले के रिया बड़ी उपखंड के जसनगर कस्बे पहुंचे। जसनगर कस्बे पहुंचने पर ग्रामीणों ने मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम केलरू और कैबिनेट मंत्री गहलोत का जेसीबी के द्वारा पुष्प वर्षा करके लोगों ने भव्य स्वागत किया। जसनगर के भामाशाह सरपंच अशोक सांखला मोतीलाल सांखला ने स्वर्गीय गोदावरी देवी, स्वर्गीय शंकर लाल,स्वर्गीय ढगलुराम व अपने पिता की यादगार में लाखों रुपये की लागत में जसनगर कस्बे में श्रीराम प्याऊ का निर्माण कार्य करवाया। लूनी नदी में गौ माता प्रतिमा मूर्ति का फीता काटकर अनावरण किया। कस्बे के लोगों ने सरकार के कैबिनेट मंत्री गहलोत, संत श्री 1008 नारायण नाथ महाराज, मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु का मुख्य बस स्टैंड से लेकर बवाल रोड सब्जी मंडी बालिका विद्यालय शिव मंदिर पुराने भटवार घर आदि स्थानों से ग्रामीणों ने भारी पुष्प वर्षा माला से अभिवादन किया। उसके बाद मंत्री ने नवनिर्मित श्री राम प्याऊ हुए लूनी नदी में गौ माता की प्रतिमा का फीता काटकर उद्घाटन किया।
जसनगर को तीन बड़ी सौगातें
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि जिस तरह सरकार ने जसनगर को तीन बड़ी सौगातें दीं। तीनों ही मुख्य जन समस्याएं थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने से जसनगर सीमा से जुड़े ग्रामीणों को उपचार के दौरान सीधा लाभ अर्जित होगा। जसनगर में प्रतिदिन यातायात जाम की समस्याओं को लेकर लेकर 22 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर बायपास रोड की स्वीकृति प्रदान की है। जिले की सीमा पर पुलिस थाना मिलने से क्षेत्र में कानूनी व्यवस्थाओं को एक नया आयाम मिलेगा। यहां थाना बनने से थाना अधिकारी बैठेंगे और बढ़ाने वाले अपराधों पर अंकुश भी लगेगी। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर सुमन माली ने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से सहायता की गुहार लगाई। अनुशंसा पर ग्रामीणों ने मौके पर ही ₹300000 की घोषणा कर दी और बच्ची को आर्थिक सहायता दी गई। इस दौरान नागौर जिला उप प्रमुख शोभाराम मेघवाल, रियाबड़ी sdm सुरेश केम सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।