{"_id":"68b19613b95aa9b06c0197a0","slug":"ratlam-news-the-body-of-the-youth-who-was-swept-away-in-the-river-was-found-35-km-away-after-38-hours-brother-in-law-had-come-out-by-swimming-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3340903-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: नदी में बहे युवक का शव 38 घंटे बाद साढ़े तीन किलोमीटर दूर मिला, जीजा तैरकर आ गया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: नदी में बहे युवक का शव 38 घंटे बाद साढ़े तीन किलोमीटर दूर मिला, जीजा तैरकर आ गया था बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 08:12 PM IST
Link Copied
रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम झरनिया के समीप स्थित तेलनी नदी की रपट पार करते समय समय नदी में बहे युवक का शरीब 38 घंटे बाद घटनास्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर मिला। एसडीआरफ की टीम ने शव बाहर निकाला। वह अपने जीजा के साथ बाइक से नदी की रपट पार करते बाइक सहित बह गया था। जीजा तो घटना के कुछ समय बाद ही तैरकर बाहर निकल गया था।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय राजेश चारेल पिता हकरू चारेल निवासी ग्राम जाम्बुवालिया 27 अगस्त की ग्राम डाबर स्थित अपने ससुराल ससुर लक्ष्मण डोडियार के मिलने गया था। भोजन करने के बाद रात करीब दस बजे राजेश व उसका साला 20 वर्षीय राहुल डोडियार बाइक से घूमने निकले थे। वे ग्राम लालपुरा व मानपुरा होते हुए ग्राम झरनिया गए थे। रास्ते में ग्राम झरनिया के पास रात करीब 11.45 बजे तेलनी नदी की रपट पानी बह रहा था। रपट पार करते समय दोनों बाइक सहित गिरकर नदी में बह गए थे। राजेश कुछ दूर तक तैरता हुआ गया था और बाहर निकल आया था। इसके बाद उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे लेकिन रात होने से नदी में राहुल की खोजबीन नहीं की जा सकी थी।
28 अगस्त को सुबह सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, बाजना थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना व अन्य पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस व ग्रामीणों ने नदी किनारे तो टीम के सदस्य ने बोट की मदद से नदी के अंदर काफी दूर तक खोजबीन की, लेकिन राहुल डोडियार नहीं मिला था। शाम को अंधेरा होने से खोज अभियान बंद कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह पुन: खोज अभियान प्रारंभ किया गया। एसडीआरएफ की टीम के सदस्य व ग्रामीण इधर-उधर उसकी खोजबीन करते रहे। एसडीआरएफ के बद्री मंडलोई ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे राहुल डोडियार का शव घटना स्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर एक स्थान पर दिखाई दिया। इसके बाद टीम के सदस्य उसका शव बोट में रखकर नदी के किनारे लेकर आए। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।