सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Vicious criminals from Meerut stole lakhs of rupees in a car, two arrested

Ratlam News: कार से आकर मेरठ के शातिर बदमाशों ने की थी लाखों की चोरी, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 10:33 PM IST
Vicious criminals from Meerut stole lakhs of rupees in a car, two arrested

पुलिस ने रतलाम जिले के नामली नगर में किसान के सूने घर से लाखों की चोरी की वारदात करने के मामले में उत्तरप्रदेश के मेरठ के रहने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी हैं और कार से मेरठ से मुंबई जाते समय वे नामली पहुंचे थे तथा किसान के घर वारदात कर भाग गए थे। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे महू-नीमच हाईवे से लगे नामली नगर के वार्ड क्रमांक छह निवासी किसान सुरेश धाकड़ अपने घर पर ताला लगाकर खेत पर चले गए थे। उनकी पत्नी बीना बेटी संजना के साथ अपने मायके ग्राम नौंगावा गई हुई थी। घर सूना पाकर चोर ताला तोड़कर दिनदहाड़े सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार रुपए चुराकर ले गए थे। सुरेश धाकड़ शाम पांच बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था तथा घर में सामान व कपड़े बिखरे हुए थे। चेक करने पर पता चला कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर व रुपये ले गए है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और दस घंटे के भीतर चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवान की उधमपुर में सड़क हादसे में मौत, कल होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

एसपी ने किया खुलासा
एसपी अमित कुमार ने बुधवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए एएसपी (रतलाम शहर) राकेश खाखा व रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सुरेश के घर सामने वाले कैमरे के फुटेज में एक संदिग्ध कार (डीएल-8-सीएयू-7936) सुरेश धाकड़ के घर से कुछ दूरी पर आती-जाती तथा दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। इसके बाद आसपास हाईवे व अन्य स्थानों तथा टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर कार का पता लगाया गया जांच के दौरान पता चला कि कार बड़नगर से उज्जैन की तरफ जा रही है। पीछा किया गया तो शायद आरोपियों को शंका हुई कि पुलिस उनकी पीछा कर रही है। इस पर आरोपी रास्ता बदल-बदल कर इधर-उधर जाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।

पुलिस टीम ने करीब 300 किलोमीटर तक कार का पीछा करते हुए उज्जैन, बड़नगर, बदनावर होते हुए वापस रतलाम पहुंची। इसी बीच पता चला कि कार नामली होकर जावरा की तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तरफ जा रही है। तभी पुलिस ने नामली के आगे बारह पत्थर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने आगे व पीछे से कार को घर लिया तथा कार रुकते ही उसमें सवार आरोपी 38 वर्षीय इरफान पिता मुन्नू सैफी निवासी गली नंबर दो जाकीर हुसैन कॉलोनी, मेरठ व 38 वर्षीय आमिर पिता तस्लीम पठान निवासी जाकीर कालोनी इकबाल नगर मेरठ (यूपी) को हिरासत में लिया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उनके पास चोरी किए गए करीब तीन लाख रुपए के जेवर ( सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, 18 मोती, चांदी की पायजब, छह बिछुड़ी) पाए गए। वहीं कार में ताले तोड़ने के दो औजार भी पाए गए। आरोपियों को थाने ला जाया गया, जहां उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। टीम में एसआई कन्हैया अवास्या, एएसआई प्रदीप शर्मा, हीरालाल चंदन, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, गोपाल खराड़ी, साइबर सेल के निरीक्षक  अमित कोरी, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक मयंक व्यास, विपुल भावसार,  सीसीटीएनएस के प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें- जयपुर के मंदिर से चोरी के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

हत्या, नकबजनी, अवैध हथियार आदि के अनेक प्रकरण 
एसपी अमित कुमार के अनुसार सीसीटीएनएस रतलाम टीम की मदद से जांच में पता चला है कि आरोपी इरफान व आमिर शातिर अपराधी हैं। आमिर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित कुल दस प्रकरण तथा इरफान के खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी सहित कुल 11 प्रकरण उत्तरप्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड में दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

हुलिया बदलकर वारदात करते थे
पुलिस के अनुसार आरोपी इरफान के सिर पर बाल कम हैं। वारदात करते समय वह हुलिया बदलकर विग (नकली बाल) लगाता था। उनकी कार से अलग-अलग कपड़े, चश्मे भी मिले हैं, जिनका उपयोग कर वे हुलिया बदलकर वारदात करते थे। वे हाईवे के आसपास स्थित सूने मकानों को निशाना बनाते और वारदात कर भाग जाते थे। वे कार से मेरठ में सवार होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से होते हुए नामली पहुंचे थे तथा वारदात कर भाग निकले थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इरफान ने कुछ समय पहले ही कार डेढ लाख रुपए में खरीदी थी और उसी से वे मुंबई में रह रहे इरफान के ताऊजी से मिलने जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में मध्यप्रदेश में और कहीं वारदात तो नहीं की। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर: यूजीसी नियमों के खिलाफ भाजपा नेता ने पीएम को खून से लिखा पत्र

28 Jan 2026

कानपुर: कटहरी बाग में हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन, कर्मचारी हितों की मजबूती पर जोर

28 Jan 2026

प्रज्ञा पुराण कथा व हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

28 Jan 2026

Jammu kashmir: बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलएमवी यातायात बहाल

Bandipora: हाजिन में मातम के दौरान हादसा, दो मंजिला मकान की छत गिरने से 12 लोग घायल

विज्ञापन

VIDEO: युवक को पीटने व दुर्व्यवहार के आरोप में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

28 Jan 2026

VIDEO: एसआईआर पर एक बार फिर सियासी घमासान तेज, सपा ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

28 Jan 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: जिला राजपूत महासभा ने किया यूजीसी की अधिसूचना का विरोध

328 पावन स्वरूप मामले में सरकार की हाईकोर्ट में याचिका, SGPC ने आरोपों को किया खारिज

28 Jan 2026

Amritsar: दुर्गियाना प्रांगण में वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया

28 Jan 2026

अमृतसर: ज्वेलर्स की दुकान में फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

28 Jan 2026

एससी-एसटी की भूमि बैनामे के पहले डीएम से अनुमति है, या नहीं जांच जरूर करवाएं: DM

28 Jan 2026

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

28 Jan 2026

कानपुर: केडीए परिसर में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप,कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

28 Jan 2026

Video: बरेली से बाहर भेजे गए निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों में दिखा आक्रोश

28 Jan 2026

VIDEO: 25 लाख कीमत के 109 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, एसपी ने मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाया उनका फोन

28 Jan 2026

VIDEO: आगरा में अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, स्प्रिट से हो रही थी तैयार; चार आरोपी गिरफ्तार

28 Jan 2026

कन्नौज: कबाड़ उठाने पर मासूम पर फेंका तेजाब, फिर कूड़े में रगड़ दिया चेहरा; इलाके में भारी तनाव

28 Jan 2026

कानपुर: बाबा घाट पहुंचे जूना अखाड़ा के प्रवक्ता नारायण गिरि, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

28 Jan 2026

23 बच्चों का टीकाकरण व 11 गर्भवती का हुआ प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण

28 Jan 2026

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

28 Jan 2026

विश्व बजरंग दल के अध्यक्ष ने दी आत्महाद की चेतावनी, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

28 Jan 2026

सोनीपत: आईआईआईटी कैंपस में डाका डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

28 Jan 2026

मौसम- आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबादी, ठंड बढ़ी

28 Jan 2026

कोटेदार के दरवाजे पर कालाबाजारी के लिए पकड़ा गया 118 पूरा खाद्यान्न

28 Jan 2026

Sirmour: बर्फबारी में बंद सड़कों को खुलवाने का कार्य जारी

28 Jan 2026

कुशीनगर के होटल में छापा, पांच जोड़े पकड़े गए

28 Jan 2026

टप्पेबाजी की घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

28 Jan 2026

Kullu: बकशाहल टापू को डेंजर जोन घोषित करने को संयुक्त निरीक्षण किया

28 Jan 2026

'रेरा कार्रवाई करो': फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन, 3 साल से कर रहे इंतजार; 992 लोगों को अब तक नहीं मिला अपना घर

28 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed