सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Villagers beat up four youths who were stealing oil from an electric transformer, police arrested them

Ratlam News: ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराते चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीटकर किया अधमरा, फिर पुलिस को सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 06:50 PM IST
Villagers beat up four youths who were stealing oil from an electric transformer, police arrested them

रतलाम जिले के ग्राम नेगड़दा, धमोत्तर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली के ट्रांसफॉर्मरों से ऑइल चोरी करने आए चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। बाद में चारों को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों के पास से एक कार, ऑइल से भरी प्लास्टिक की दो केन, ऑइल चोरी करने के औजार आदि जब्त किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में नशे के खिलाफ कार्रवाई सबने देखी,CM बोले-कोई कितना भी रसूख वाला या मास्टरमाइंड नहीं छोड़ेंगे

ग्रामीणों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर से ऑइल, खेतों से केबल व पानी की मोटरे चुराने वाले पिछले करीब 2 माह से सक्रिय हैं। वे आए दिन कर भाग जाते हैं। ग्राम धमोत्तर और आसपास के गांवों में पिछले 3-4 दिनों से चोरों के आने की जानकारी ग्रामीणों को मिली थी। इस पर वे चोरों को पकड़ने के लिए नजर रखे हुए थे। मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि ग्रामीणों को ग्राम धमोत्तर में नैनो कार (एमपी-14-सीपी-2655) एक खेत के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के समीप खड़ी दिखाई दी। एक युवक ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा था तथा दूसरा ऊपर चढ़ा हुआ था। ट्रांसफॉर्मर के पास ऑइल भरने के लिए केन भी रखी हुई थी। दिनेश धाकड़ निवासी ग्राम धमोत्तर, मुकेश, सुरेश, विजयसिंह आदि ने घेराबंदी की तो आरोपी कार में सवार होकर भागने लगे।

ये भी पढ़ें-  बजरंग दल का पुलिस को अल्टीमेटम, 24 घंटे में युवक की हो गिरफ्तारी, डरा-धमकाकर बनाया गया वीडियो

ग्रामीणों ने कार का पीछा किया तो कार अनियंत्रित होकर आगे जाकर ग्राम नेगडडा के पास सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। पलटी खाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच कुछ ग्रामीण कार के पास पंहुचे तथा आरोपी राजकुमार पिता नागूलाल कीर, देवेंद्र सिंह पिता विक्रम सिंह दोनों निवासी रिंगनिया जिला उज्जैन, भरत पिता देवचंद पाटीदार और राजू पिता मोहनलाल निवासी धौंसवास (रतलाम) पकड़ लिया। इसी बीच मौके पर अन्य ग्रामीण भी पंहुच गए। कुछ ग्रामीणों ने चारों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नामली थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गया। नामली थाना प्रभारी कन्हैया अवास्या ने बताया कि फरियादी दिनेश धाकड़ निवासी ग्राम धमोत्तर की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार से आईल से भरी दो केन, ट्रांसफॉर्मर के पास रखी एक केन, औजार आदि जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांग्रेस नेता अजय राय का सम्मान कर सपाई बोले- यही हमारे असली सांसद, VIDEO

बाबा काशी विश्वनाथ धाम से हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का आवाह्न, VIDEO

13 Aug 2025

VIDEO: Amethi: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

13 Aug 2025

Kullu: जिला मुख्यालय में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसान-बागवान, निकाली रैली

13 Aug 2025

Jhansi: हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकली खाकी

13 Aug 2025
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: डायल 112 वाहन से टकराई महिला, इलाज के दौरान मौत

13 Aug 2025

चंडीगढ़ सेक्टर 33 के गुलाटी भवन में श्री विद्याकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ

13 Aug 2025
विज्ञापन

चिंतपूर्णी: सड़क पर बने चैंबर से निकल रहा गंदा पानी, मंदिर रोड पर पिछले दस दिनों से पेश आ रही समस्या

13 Aug 2025

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने ली चुटकी, बोले राहुल गांधी को समझाने की जरूरत

13 Aug 2025

वाराणसी में मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति, VIDEO

13 Aug 2025

सोनभद्र में झमाझम बारिश से उमस छूमंतर, सड़कों पर लगा पानी, VIDEO

13 Aug 2025

फतेहाबाद के टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फूंके पुतले

13 Aug 2025

काशी में रामानुजाचार्य भागवताचार्य त्रिदंडी स्वामी की पुण्यतिथि पर भक्तों ने दी श्रद्धांजलि, VIDEO

13 Aug 2025

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 10 हजार 870 लोगों को वितरित किए प्रमाण पत्र

13 Aug 2025

जौनपुर में अफसरों के साथ आमजन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें विहंगम दृश्य; VIDEO

13 Aug 2025

Video: हिमाचल किसान सभा ने मांगों को लेकर धर्मशाला में निकाली रैली

13 Aug 2025

Bijnor: बाढ़ प्रभावित लोगों का शासन-प्रशासन के खिलाफ तहसील में  प्रदर्शन, मदद की लगाई गुहार

13 Aug 2025

किसानों ने निकाली तिरंगा रैली

13 Aug 2025

काशीपुर में विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा विशेष आयोजन

मांगों को लेकर शिमला में गरजे हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

13 Aug 2025

लुधियाना जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

13 Aug 2025

फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल

13 Aug 2025

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस की सजा पूरी, श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए नतमस्तक

13 Aug 2025

लॉन टेनिस प्रतियोगिता अंडर 17 में 8 टीमें और अंडर 19 में तीन टीमें ले रहीं हिस्सा

13 Aug 2025

भिवानी के गांव सिंघानी में लापता शिक्षिका का शव मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

13 Aug 2025

VIDEO: एटा के 11 श्रद्धालुओं की माैत, गांव में मचा कोहराम

13 Aug 2025

VIDEO: एटा के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार, 11 लोगों की माैत; सात बच्चों ने गंवाई जान

13 Aug 2025

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे एटा के श्रद्धालुओं की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सात बच्चों समेत 11 की गई जान

13 Aug 2025

Hamirpur: निर्माणाधीन बस स्टैंड के समीप भूस्खलन,सड़क का 50 मीटर हिस्सा दरका

Khatima: पंचायत चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, विशाल विजय यात्रा निकाली

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed