{"_id":"689c406a2f398e11d80adc1d","slug":"video-video-amethi-ralva-taraka-para-mal-yavaka-ka-shava-parajana-na-jataii-hataya-ka-aashaka-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखनऊ–सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर बड़ागांव के पास बुधवार सुबह मोहब्बतपुर गांव निवासी अल्ताब (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का मौखिक आरोप है कि हत्या कर शव फेंका गया। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। घटना के कारण करीब दो घंटे तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
भाई कलाम के अनुसार, अल्ताब अहमदाबाद में रहकर काम करता था और एक माह पहले घर लौटा था। उसकी शादी बाजारशुकुल के मिर्जापुर निवासी इसहाक की पुत्री तहसीन बानो से हुई थी, जिनसे तीन बेटियां हैं। कलाम ने बताया कि भाभी का एक व्यक्ति से संबंध था, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी।
आरोप है कि पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर अल्ताब को ससुराल बुलाकर पिटाई की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में विदाई का दावा न्यायालय में किया गया था। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद अल्ताब मानसिक दबाव में था और परिवार से अलग रह रहा था। पिछले सप्ताह से घर में अक्सर ताला लगा रहता था। मंगलवार को वह आया था कि नहीं स्पष्ट जानकारी नहीं है। बुधवार सुबह गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। पैंट की जेब में मिले पर्स और आधार कार्ड से पहचान की गई।
कलाम ने बताया कि घटना की सूचना पहले थाने में दी थी, कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा था। जगदीशपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मौखिक तौर पर लगाए आरोपों की जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। यदि कोई तहरीर मिलती है या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई तथ्य प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
दो घंटे बाधित रहा अप ट्रैक
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विकास पासवान ने बताया कि बुधवार सुबह 4.48 बजे एनएमजी पार्सल दिल्ली कैंट अप ट्रेन के लोको पायलट अजय कुमार वर्मा ने हादसे की सूचना दी। गेटमैन वींरेंद्र के अनुसार, 4.34 बजे पार्सल ट्रेन के लिए गेट बंद किया गया था। इसके बाद 6.01 बजे हावड़ा–हरिद्वार ट्रेन गेट पर खड़ी हुई, जिसे 6.11 बजे पार कराया गया। अप दिशा में ही 6.35 बजे एमपीएसएस मालगाड़ी आई, जो दस मिनट बाद रवाना हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।