सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Rewa police arrested the rape accused from Pune

Rewa: पुलिस ने पुणे की फैक्टरी में की 4 दिनों तक नौकरी, डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी की पहचान करके दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 10:03 PM IST
Rewa police arrested the rape accused from Pune
रीवा जिले के डभौरा पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। इसके बाद पुणे पहुंची रीवा पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। टीम ने बकायदा फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए रिज्यूम दिया इसके बाद चार दिन तक फैक्ट्री में नौकरी भी की। इस दौरान जैसे ही पुलिस को आरोपी की पहचान हुई तो टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार करके रीवा ले आई। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है।

दरअसल रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में रहने वाले सत्यम यादव पर पीड़ीत महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए युवक की तलाश शुरु कर दी, लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने डेढ़ साल तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीते दिनों पुलिस को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में एक फैक्टरी में कर्मचारी है। इसके बाद तत्काल पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की।

पुलिस टीम रीवा से पुणे के लिए रवाना हुई। वहां पर पहुंचते की पुलिस की टीम ने जाल बुना और एक फैक्टरी में नौकरी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस टीम को फैक्टरी में नौकरी भी मिल गई। टीम ने 4 दिनों तक फैक्टरी में नौकरी की। इसी दौरान फरार आरोपी की पहचान हो गई। जिसके बाद वेश बदल कर पहुंची पुलिस ने बड़ी ही चालाकी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसे रीवा ले आई। पूरे मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी दी बताया कि युवक को डभौरा पुलिस की टीम ने पुणे की एक फैक्टरी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन, खादी उत्पादों की धूम

21 Nov 2024

VIDEO : खाद लेने के लिए लंबी कतार, शाहजहांपुर के मिर्जापुर में उमड़ी किसानों की भीड़

21 Nov 2024

VIDEO : बाइक चोरी का वीडियो वायरल, फुटेज मिली- अब थाना क्षेत्र में उलझी पुलिस

21 Nov 2024

VIDEO : सीएचसी के न्यू पैथलॉजी का उद्घाटन, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

21 Nov 2024

VIDEO : ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही इंटर कॉलेज पुरूष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के दौरान दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

21 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर की अदालत में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव हुए पेश, 8 नवंबर 1993 का मामला

21 Nov 2024

VIDEO : झोलाछाप के गलत इलाज से बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

21 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगीकरण के विस्तार के लिए किसानों ने भूमि देने से किया इनकार, प्रदर्शन

21 Nov 2024

VIDEO : दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव में युवाओं ने मचाया धमाल

VIDEO : चंबा के सामदार जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

21 Nov 2024

Rajasthan News : Ajmer में 45 साल पुराने होटल का नाम बदला, मचा बवाल! | Amar Ujala | Khadim Hotel

21 Nov 2024

VIDEO : भाकियू ने लगाई पंचायत उठाया किसानों का मुद्दा

21 Nov 2024

VIDEO : अर्बन हेल्थ पोस्ट का सीएमओ ने किया निरीक्षण

21 Nov 2024

Naresh Meena से मिलने पर Kirori Lal Meena ने दी ये खास सलाह | Rajasthan Politics | Amar Ujala

21 Nov 2024

VIDEO : माफी मांगने के बाद डॉक्टरों के बीच समझौता, थाने में मिले गले; भूले गिले-शिकवे

21 Nov 2024

VIDEO : मऊ डीएम ने जारी किया वीडियो संदेश, मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान, मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे नाम

21 Nov 2024

VIDEO : द साबरमती रिपोर्ट देखने के बाद सीएम योगी बोले-फिल्म में सच दिखाया गया है

21 Nov 2024

VIDEO : बछरावां सीएचसी पहुंचे सीएमओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

21 Nov 2024

Tikamgarh News: तालाब में मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

21 Nov 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में खाद न मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

21 Nov 2024

VIDEO : आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, सीएचसी अधीक्षक भी रहे साथ

21 Nov 2024

Damoh News: तेंदुए के भय से ग्रामीणों ने जानवरों को जंगल में भेजना किया बंद, भूखा तेंदुआ हो रहा खतरनाक

21 Nov 2024

VIDEO : प्रदूषण रोकने में कारगर इन पौधों के बारे में जाने, बढ़ाएंगे ऑक्सीजन

21 Nov 2024

VIDEO : फगवाड़ा पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो युवक पकड़े

21 Nov 2024

VIDEO : कपूरथला में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने पकड़ी तीन लड़कियां और एक लड़का

21 Nov 2024

VIDEO : रेवाड़ी के बावल में ज्वेलर से लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

21 Nov 2024

VIDEO : मऊ में मंडलस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने बिखेरा जलवा

21 Nov 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में युवा महोत्सव का आगाज, युवाओं में बना उत्साह

21 Nov 2024

VIDEO : जींद के सीआरएसयू में शुरू हुआ जिला स्तरीय युवा महोत्सव

21 Nov 2024

VIDEO : फतेहाबाद में लापता मजदूर का शव झाड़ियों में मिला

21 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed