सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Brother-in-law tried to kill brother-in-law by burning him alive in the car

Rewa News: कार में जीजा को जिंदा जलाने का प्रयास, असफल हुआ तो मार दी गोली, हैरान कर देगी विवाद की वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 05:09 PM IST
Rewa News: Brother-in-law tried to kill brother-in-law by burning him alive in the car

सेमरिया थाना क्षेत्र में बीती रात जीजा और साले की लड़ाई ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि पहले तो आरोपी ने जीजा को कार के अंदर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जब वह इसमें असफल हुआ तो पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली सीधे जीजा के पैर में जा धंसी। वहींं, आरोपी साले की कार धूं धूं कर जल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायल जीजा को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। घटना के बाद से आरोपी साला और उसके साथी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ा गांव की है। यहां पर रहने वाले सलीम खान की पत्नी का भाई उत्तर प्रदेश स्थित राजापुर निवासी इमरान खान अपने अन्य साथियों के साथ जीजा से मिलने के लिए सेमरिया स्थित गोड़ा गांव आया था। आरोप है कि यहां पर स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र में सभी ने मिलकर पहले शराब पार्टी की फिर जीजा सलीम खान पर हमला करते हुए मारपीट करते हुए जबरन उसे कार में बैठाया। जीजा का आरोप है कि साले इमरान और उसके साथियों ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगाई, जिसके बाद वह कार से कूदकर भागने लगा, लेकिन तभी इमरान ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली गोली सलीम के पैर में जा लगी।

घर जमाई बनाकर यूपी में रखना चाहते थे
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कार को लेकर कुछ विवाद था, लेकिन पीड़ित सलीम खान के मुताबिक उसके ससुराल वाले उसे घर जमाई बनाकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर पर रखना चाहते थे। मगर जीजा सलीम को यह सब मंजूर नहीं था। उसके मना करने के बाद साला इमरान नाराज हो गया, जिसके बाद इमरान अपने साथियों साथ जीजा के यहां गोड़ा गांव पहुंचा और योजनाबद्ध तरीके से जीजा को शराब पिलाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

सात महीने ससुराल में रहा था
अस्पताल में भर्ती सलीम खान ने बताया कि वह पिछले सात महीनों से अपने ससुराल में ही था, लेकिन जब तालमेल नहीं बना तो वह लौट आया। बीते दिनों पत्नी के परिवार वाले आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। ससुराल वालों का कहना था कि मैं भी उनके साथ ससुराल में ही रहूं मगर मैंने इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने उस पर हमला किया।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
पूरे मामले पर एसपी विवेक सिंह का कहना है कि दोनों के बीच कार को लेकर कुछ विवाद था। सेमरिया में कल दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें इमरान व उसके अन्य साथी भी उपस्थित थे। घटना की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के मंधना में खाद्य विभाग ने भरे दूध के सैंपल, दूधिए पीपे छोड़ भागे…जांच के बाद होगी कार्रवाई

31 Jul 2025

कानपुर: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन पर पुलिस मुस्तैद, नगर निगम कर्मी भी सुनिश्चित कर रहे हैं साफ-सफाई

31 Jul 2025

Rain In Saharanpur: रात से बूंदाबांदी, रिमझिम बरस रहे मेघ, गर्मी से मिली राहत

31 Jul 2025

Meerut Sports: सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में चल रही चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

31 Jul 2025

कानपुर के शिवराजपुर राम सहाय इंटर कॉलेज में आधार संशोधन केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़

31 Jul 2025
विज्ञापन

उरई में घरों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी, लोग सुरक्षित स्थान पर कर रहे पलायन

31 Jul 2025

चरखी-दादरी में आज 7071 अभ्यर्थी देंगे एचटेट लेवल-2 और 1 की परीक्षा

31 Jul 2025
विज्ञापन

नारनौल में दस केंद्रों पर हो रही एचटेट की परीक्षा, केंद्रों के बाहर सुबह रही भीड़

Alwar: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, हादसे के बाद जागा प्रशासन

31 Jul 2025

VIDEO: मौसम का बदला रुख: आज सुबह से आसमान में छाए बादल, दिन भर बारिश की संभावना

31 Jul 2025

पिथौरागढ़: डीएम-एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, मीडिया को दी जानकारी

31 Jul 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: देहरादून के ग्राम धनोला सहत्रधारा से सोनिया थापा बनीं प्रधान

31 Jul 2025

देहरादून के सिल्ला में मगनलाल प्रधान पद पर विजेता रहे

31 Jul 2025

देहरादून के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह बनीं प्रधान

31 Jul 2025

पिथौरागढ़ में आज 2,880 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना जारी

31 Jul 2025

बागेश्वर में मतगणना जारी, DM-एसपी ने किया निरीक्षण

31 Jul 2025

कानपुर के सीएसजेएमयू में श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता पर सेमिनार

31 Jul 2025

चमोली जिले में सबसे पहले निजमुला घाटी के सैंजी वार्ड से शुरु हुई मतगणना

31 Jul 2025

रुद्रपुर: शांतिपुरी खमियां नंबर 2 से कविता तिवारी ने 45 वोटों से जीत दर्ज की

थानो कोटि मैचक से प्रधान बनने पर परिजनों ओर समर्थकों संग शिवानी ने जताई खुशी

31 Jul 2025

Meerut: कैंट क्षेत्र में स्कूल जा रही वैन में कैंटर ने मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, पांच स्टूडेंट घायल

31 Jul 2025

करनाल के घरौंडा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

31 Jul 2025

पंजाब के फिरोजपुर में बीएएमएस डॉक्टर को मारी गोली, गंभीर जख्मी

31 Jul 2025

Bageshwar: पहले राउंड के मतगणना हुई पूरी, ग्राम प्रधानों के परिणाम आने शुरू

31 Jul 2025

चंपावत में पंचायत चुनाव मतगणना जारी, भारी बारिश के बीच उमड़ी भीड़

31 Jul 2025

कानपुर में तुलसी जयंती समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

31 Jul 2025

पंचायत चुनाव: रामनगर डिग्री कॉलेज में जोरों पर मतगणना, 426 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

31 Jul 2025

लोहाघाट में मतगणना की तैयारी पूरी, स्ट्रांग रूम से निकाली गई मतपेटियां

31 Jul 2025

चमोली जनपद के पोखरी में मतगणना जारी, रुझान आने हुए शुरु

31 Jul 2025

कर्णप्रयाग से ओव्याग्वाड़ से खुला पहला बूथ, चंद्रा चौधरी प्रधान पद पर विजयी

31 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed