Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Chitrakoot flooded for the fourth time, more than a hundred shops submerged along the ghat
{"_id":"68906d9757fa6714c90efe79","slug":"mandakini-in-spate-again-chitrakoot-flooded-for-the-fourth-time-more-than-a-hundred-shops-submerged-along-the-ghat-administration-issued-alert-satna-news-c-1-1-noi1337-3245994-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी फिर उफान पर: चित्रकूट में चौथी बार बाढ़, घाट किनारे सौ से अधिक दुकानें डूबीं, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी फिर उफान पर: चित्रकूट में चौथी बार बाढ़, घाट किनारे सौ से अधिक दुकानें डूबीं, अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 06:49 PM IST
Link Copied
चित्रकूट की जीवनरेखा मानी जाने वाली मंदाकिनी नदी एक बार फिर रौद्र रूप में है। बरसात के मौसम की यह चौथी बाढ़ है जिसने चित्रकूट क्षेत्र के लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे से सतना जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और उत्तर प्रदेश की ओर यमुना और गंगा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण मंदाकिनी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
मंदाकिनी नदी का पानी उत्तर प्रदेश के राजापुर क्षेत्र में यमुना नदी में जाकर मिलता है, लेकिन यमुना में पानी के अत्यधिक बहाव के कारण मंदाकिनी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते चित्रकूट शहर में नदी का जलस्तर स्थिर न रहकर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे घाट किनारे बनी लगभग 100 से अधिक दुकानें जलमग्न हो चुकी हैं। इसके अलावा नदी के आसपास रहने वाले स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है, साथ ही राहत और बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। चित्रकूट के घाट क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके। स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि घाट किनारे पर्यटन सीजन के मद्देनज़र बड़ी संख्या में दुकानें और अस्थायी व्यवसाय संचालित किए जा रहे थे। वहीं, भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे घाटों के पास न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।