Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Employment assistant beaten after entering Panchayat building, case registered against three accused
{"_id":"67b42cfb06abc65adf0a1790","slug":"employment-assistant-beaten-after-entering-panchayat-building-case-registered-against-three-accused-computer-vandalized-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2639834-2025-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पंचायत भवन में घुसकर रोजगार सहायक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, कंप्यूटर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पंचायत भवन में घुसकर रोजगार सहायक की पिटाई, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, कंप्यूटर में की तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 12:35 PM IST
शहडोल के केशवाही पंचायत भवन के अंदर घुसकर रोजगार सहायक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। विवाद जमीन में स्टे लगाने को लेकर हुआ है।
जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी पंचायत भवन में बैठकर अपना कार्य कर रहे थे, तभी गांव के रहने वाले अब्दुल सलीम,अब्दुल हमीद और मोहम्मद फारूक पंचायत भवन पहुंच गए और रोजगार सहायक से कहने लगे कि तुमने हमारे जमीन पर स्टे लगवा दिया है। रोजगार सहायक ने आरोपियों से कहा कि मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनों लोगों ने पंचायत भवन के अंदर घुसकर केशवाही के रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर डाली।
शोर सुन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। घटना के समय मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है।
चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया कि रोजगार सहायक शैलेंद्र तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि उनके साथ पंचायत भवन के अंदर घुसकर मारपीट की गई एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। पंचायत भवन के अंदर रखे कंप्यूटर, प्रिंटर को आरोपियों ने तोड़ दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।