{"_id":"66f8fb40e4aa9dfdfc088fe2","slug":"doctors-hooliganism-came-to-the-fore-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2159531-2024-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: मरीज को एंबुलेंस से उतरने नहीं दिया, डॉक्टर की गुंडागर्दी आई सामने; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: मरीज को एंबुलेंस से उतरने नहीं दिया, डॉक्टर की गुंडागर्दी आई सामने; वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 03:24 PM IST
Link Copied
मरीज के लिए डॉक्टर भगवान होता है, लेकिन जिले के पलेरा सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 108 एंबुलेंस का ड्राइवर डॉक्टर को घायल को उतारने के लिए बोल रहा है, लेकिन डॉक्टर उसके साथ गाली गलौज कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 43 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक घायल मरीज 108 एंबुलेंस में लेटा है और अस्पताल के बाहर एक डॉक्टर और नर्स खड़ी है। जब डॉक्टर से 108 एंबुलेंस का ड्राइवर भूमानी सिंह मरीज को उतारने और प्राथमिक उपचार की बात करता है तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अंकित राजपूत कहते हैं कि मरीज को टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाइए।
वहीं 108 एंबुलेंस का ड्राइवर डॉक्टर से बोलता है कि इनका प्राथमिक उपचार दे दीजिए, हालत गंभीर है, लेकिन इलाज करने की जगह ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अंकित राजपूत गुंडागर्दी पर उतर आता है और डॉक्टर दौड़ करके उसका मोबाइल भी तोड़ देते हैं।
जिसकी शिकायत 108 एंबुलेंस के पायलट ने पुलिस थाना पलेरा में की है। बातचीत के बीच एक नर्स आती है और कहती हैं कि वह उतारने को तैयार हैं आप उसको नीचे करिए और हम अस्पताल में प्राथमिक उपचार देंगे, लेकिन तभी डॉक्टर का गुस्सा आसमान छूने लगता है और दौड़ करके मोबाइल से वीडियो बना रहे 108 एंबुलेंस के पायलट के साथ वह मारपीट कर देते हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
टीकमगढ़ जिले के सीएमएचओ डॉक्टर एसआर रोशन कहते हैं कि उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर इस मामले को देखा है और बीएमओ से बात करते हैं। इस मामले को संज्ञान में लेकर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले घायल मरीज को प्राथमिक उपचार देना महत्वपूर्ण होता है। इस संबंध में डॉक्टर अंकित राजपूत से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।