Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News Drunk elderly man commits suicide by hanging himself family members said this
{"_id":"6732fe09a4e9bd62ee06d592","slug":"drunk-elderly-man-commits-suicide-by-hanging-himself-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2307868-2024-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: शराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: शराब के नशे में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 01:40 PM IST
टीकमगढ़ जिले के पठा गांव में एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसका मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम किया गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राधा चरण राजपूत उम्र 70 वर्ष थी, जो शराब पीने का आदी था।
परिजनों ने बताया, उसने शराब पीकर अपने खेत पर पहुंचा और खेत पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दी। पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
मृतक शराब पीने का था आदी
परिजनों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग राधा चरण राजपूत शराब पीने का आदी था और वह कई साल से लगातार यानी की सुबह से लेकर शाम तक शराब के नशे में रहता था। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर वह शराब के नशे में था और घर वालों से बहस के बाद वह खेत पर गया। जहां पर खेत के पास लगे पेड़ पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि जब वह लोग शाम के समय खेत पर पहुंचे तो देखा कि वह पेड़ पर लटक रहे थे। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा।
कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को विवेचना में लेने के लिए पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी, इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया कि दोपहर के बाद पोस्टमॉर्टम होगा और इसके बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।