सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Adorned with Bhang & Trinetra on Somvati Amavasya: Lord Ganesha Graces Forehead

Ujjain News: सोमवती अमावस्या पर भांग का शृंगार, मस्तक पर श्रीगणेश; भस्म रमाने से पहले त्रिनेत्र से सजे महाकाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 07:31 AM IST
Mahakal Adorned with Bhang & Trinetra on Somvati Amavasya: Lord Ganesha Graces Forehead

ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रातः 4 बजे बाबा महाकाल के जागरण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और दिव्य श्रृंगार किया गया तथा भस्म अर्पित की गई। अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके पश्चात पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में गूंजा जय सियाराम: राजन महाराज बोले-राजनीति से ऊपर हैं राम, 13वीं कथा महाकाल को सुनाने आऊंगा

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ "हरि ॐ" का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरों, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि अमावस्या के अवसर पर बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही उनके शीश पर श्रीगणेश और त्रिनेत्र की आकर्षक आकृति सजाई गई। बाबा महाकाल के इस दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।


यह है आरती का समय
  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
भस्म आरती
भस्म आरती शृंगार दर्शन 
 
भस्म आरती
भस्म आरती शृंगार दर्शन 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार

15 Jun 2026

VIDEO: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ भड़के विहिप कार्यकर्ता, नारेबाजी की

15 Jun 2026

VIDEO: टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए संघर्ष जारी

15 Jun 2026

VIDEO: हल्द्वानी में केतन हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

15 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: चोर नाले से गंगा में गिर रहा गंदा पानी, महंत ने किया विरोध

14 Jun 2026

कानपुर: बाबा अमरनाथ यात्रा में भंडारों के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए गए

14 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर शो योर टैलेंट के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

14 Jun 2026

बेसवां में धरणीधर धाम परिक्रमा के दौरान सन्त श्री श्रीनिवास वृंदावन ने बताया धरणीधर तीर्थ का महत्व

अयोध्या धाम स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन पर चढ़ने और बैठने को लेकर नोकझोंक

14 Jun 2026

असम विमान हादसे में टप्पल के बलिदानी जितेंद्र के पार्थिव शरीर के इंतजार में आंखें हुई नम

14 Jun 2026

अमरनाथ भंडारा के लिए एचएएल कॉलोनी से भंडारे की साम्रगी की गई रवाना

14 Jun 2026

मछलियों के मरने का मामला: वाजिदपुर पहुंची टीम ने की जांच, पानी के पांच नमूने लिए

14 Jun 2026

Haridwar: साल के पहले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस अलर्ट

14 Jun 2026

अंबाला: रोडवेज बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत, मामा की लड़की घायल

14 Jun 2026

अयोध्या: सोमवती अमावस्या पर अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

14 Jun 2026

Meerut: थाने की जमीन बताकर संबंधित कागजात जमा करने के नोटिस का मामला, एसपी देहात ने 7 दिन में कागजात दिखाने की दी चेतावनी

14 Jun 2026

खजरी मोहल्ला पथराव कांड: जहां मचाया उत्पात, वहीं पुलिस ने निकाली अपराधियों की हेकड़ी; निकाला पैदल जुलूस

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: पौड़ी में युवाओं ने किया रक्तदान, पांच यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: कोटद्वार बेस अस्पताल में अमर उजाला की ओर से शिविर का आयोजन, 35 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

14 Jun 2026

विश्व रक्तदान दिवस: कर्णप्रयाग में रक्तदान करने 25 किमी दूर से पहुंची महिला

14 Jun 2026

कोर्ट के आदेश पर दतिया में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज, दो साल पहले का है मामला

14 Jun 2026

फरीदाबाद सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के टावर-19 की 20वीं मंजिल से अचानक गिरा प्लास्टर

14 Jun 2026

सोनीपत: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 6 महिला पहलवानों का हुआ चयन, अजरबैजान में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

14 Jun 2026

VIDEO: ऋषिकेश में प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाते समय दिल्ली का पर्यटक गंगा में डूबा,

14 Jun 2026

कलश यात्रा से लधौआ में शुरू हुई जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा

14 Jun 2026

Srinagar: अचानक मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से दी राहत

14 Jun 2026

भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल: मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, पूरा मकान ध्वस्त

14 Jun 2026

बहराइच से ओवैसी का 2027 का चुनावी शंखनाद

14 Jun 2026

अमेठी में शटडाउन के दौरान लाइन चालू होने से संविदाकर्मी की मौत

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed