सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal in Ram Naam Mala & Tripund for Monday Bhasma Aarti

Ujjain News: त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, राम नाम की माला पहनकर सिर पर रमाई भस्म; दिए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 07:35 AM IST
Mahakal in Ram Naam Mala & Tripund for Monday Bhasma Aarti

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागृत हुए। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार कर कपूर आरती के पश्चात उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों तथा शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्रृंगार कर त्रिपुंड, चंद्रमा और त्रिनेत्र से सजाया गया। इसके बाद उन्हें राम नाम की माला पहनाकर भस्म रमाई गई। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर में "जय श्री महाकाल" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय

- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मंच पर बिखरा सुरों का जादू, संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग

22 Jun 2026

VIDEO: बागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के तहत नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक योगाभ्यास

22 Jun 2026

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने कहा- योग स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित बनाता है

22 Jun 2026

VIDEO: मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों के साथ की धान की रोपाई

VIDEO: रूसी बाईपास पर रेंगते रहे वाहन, लोग परेशान

22 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: पिरान कलियर में भीड़ के बीच घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, कई लोगों को चपेट में लिया

21 Jun 2026

कानपुर: नीट यूजी का री-एग्जाम, कड़ी सुरक्षा में अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

21 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: कार सवार युवकों पर चौकी इंचार्ज से अभद्रता करने का आरोप

21 Jun 2026

कानपुर: महिला को नोचने वाले रॉटविलर कुत्ते घर से गायब, पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस बैरंग लौटी

21 Jun 2026

कानपुर: मवेशी को टक्कर मार पलटी कार 30 मीटर घिसटी, टक्कर लगने से मवेशी मरा

21 Jun 2026

औरैया : टायर फटने से रेलिंग पर चढ़कर पलटी तिरपाल लदी पिकअप, चालक व हेल्पर घायल

21 Jun 2026

International Yoga Day: हरिद्वार में आयुष मंत्री के साथ 1000 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

NEET Exam 2026: इस बार नीट पेपर ने चौंकाया, परीक्षार्थियों ने बताया- कैसा रहा पेपर?

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोटद्वार में बेहतर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का दिया संदेश, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचीं

21 Jun 2026

ग्राम पंचायत बलाण की बैठक: ग्रामीणों ने सरकार से की हाईस्कूल का उच्चीकरण व एएनएम केंद्र की स्वीकृति की मांग

21 Jun 2026

Mussoorie: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और पटरी व्यापारियों के बीच हुई तीखी बहस, प्राथमिकी दर्ज

21 Jun 2026

Maihar News: यहां मोबाइल पर बात करने के लिए छोड़ना पड़ता है गांव, डिजिटल युग में भी नेटवर्क से जूझ रहा मनौरा

21 Jun 2026

GPM News: दस्तावेज नहीं होने पर नहीं मिला दाखिला, नौवीं कक्षा के छात्र ने खाया जहर, हालत स्थिर

कानपुर: सपा ने कई मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाल किया विरोध

21 Jun 2026

5 लाख रुपये नहीं मिले तो दोस्त बना कातिल! पार्टी के बाद कुल्हाड़ी से की हत्या, 36 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर

21 Jun 2026

कानपुर: चकेरी में दो नाबालिग सगे भाइयों पर कुत्तों का हमला, कई जगह काटा

21 Jun 2026

जामिया में अब पूरे वर्ष होंगे नियमित योग सत्र

21 Jun 2026

पश्चिम जिला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

21 Jun 2026

मौलिक अधिकार निगल गए कब्जेदार, सड़क पर जान हथेली पर रखकर चल रहे पैदल यात्री

21 Jun 2026

NEET Exam 2026: नीट परीक्षार्थियों ने बाहर निकलते ही बताया, कैसा था इस बार का पेपर?

21 Jun 2026

मोंठ में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, राहगीर भी हो रहे परेशान

21 Jun 2026

Dehradun: कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई नीट परीक्षा, जांच के बाद ही मिला प्रवेश

21 Jun 2026

चढ़ावे में लूट का आरोप लगाते हुए आप पार्टी का प्रदर्शन, भिक्षाटन कर चंपत राय को भेजा 420 रुपये का चेक

21 Jun 2026

जगदलपुर: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उखाड़ा तंबू, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

21 Jun 2026

GPM: अज्ञात वस्तु में ब्लास्ट, युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed