सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Ambulance becomes delivery room, woman gives birth to a healthy baby at hospital gate

Umaria News: एम्बुलेंस बनी डिलीवरी रूम, अस्पताल के गेट पर महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 03:41 PM IST
Umaria News: Ambulance becomes delivery room, woman gives birth to a healthy baby at hospital gate
उमरिया जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार की सुबह एक मानवीय करुणा और चिकित्सा सेवा की तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर खड़ी 108 एम्बुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। यह अनोखी और भावुक कर देने वाली घटना उमरिया विकासखंड के उफरी गांव की रहने वाली भगवती राठौर के साथ घटित हुई।

यह भी पढ़ें- MP News: सीहोर में जल क्रांति! 1491 खेत तालाब और 2519 डगवेल रिचार्ज से खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद
 
जानकारी के मुताबिक, भगवती को सुबह अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसके बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। महज छह किलोमीटर का सफर तय करते हुए एम्बुलेंस जैसे ही जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंची, भगवती की पीड़ा इतनी तीव्र हो चुकी थी कि प्रसव एम्बुलेंस में ही हो गया। समय की नजाकत को समझते हुए जैसे ही अस्पताल स्टाफ को सूचना मिली, चिकित्सा दल तत्काल एम्बुलेंस तक पहुंचा और महिला तथा नवजात को सुरक्षित तरीके से प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया।
 
ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने फौरन प्राथमिक चिकित्सा दी और फिर दोनों की निगरानी शुरू की गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी ने बताया कि मां और शिशु दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल पहुंचने से पहले प्रसव होना जटिल और जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन उनकी टीम ने इस आपात स्थिति को पूरी संवेदनशीलता और दक्षता से संभाला।

यह भी पढ़ें- Indore News: हरियाली अमावस्या पर इंदौर ने ओढ़ी हरियाली की चादर, देखें अनदेखे नजारे
 
घटना के बाद उफरी गांव के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने 108 सेवा की प्रशंसा कर कहा कि समय पर मदद मिलने के कारण स्थिति गंभीर होने से टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी में जमकर बरसे बदरा, जलमग्न हुई सड़कें

24 Jul 2025

खटीमा में मतदान जारी, लोगों में दिखा उत्साह

कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से टैक्स गोष्ठी का आयोजन

24 Jul 2025

नारनौल में डीआईसी के इंस्पेक्टर को 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले एसीबी ने किया काबू

पंचायत चुनाव...श्रीनगर में मतदान को लेकर उत्साह, युवा से बुजुर्ग तक पहुंचे

24 Jul 2025
विज्ञापन

चमोली जनपद के चार विकास खंडों में मतदान शुरू, दिखा उत्साह

24 Jul 2025

Ujjain News: डॉक्टर के सामने ही आया हार्ट अटैक, कुर्सी से गिरा युवक, 41 मिनट की जंग के बाद लौट आई धड़कनें

24 Jul 2025
विज्ञापन

Jalore News: बिना लाइसेंस बिक रही संदिग्ध कृषि दवाइयों पर कार्रवाई, गोदाम सीज, एफआईआर दर्ज

24 Jul 2025

Ujjain: 'स्पाइडरमैन' से 'सुपरमैन' तक, उज्जैन में दिव्यांग बच्चों ने बनाई अनोखी राखियां, कीमत भी किफायती

24 Jul 2025

Ujjain: हरियाली अमावस्या पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन से मस्तक पर चंद्र लगाकर हुई भस्म आरती

24 Jul 2025

Jodhpur News: ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम

24 Jul 2025

लखनऊ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, कुछ दिन पहले लूट को दिया था अंजाम

24 Jul 2025

जौनपुर में बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौत, VIDEO

24 Jul 2025

बेड पर पति नहीं कर पाता था संतुष्ट, पत्नी ने कर दी की हत्या...

24 Jul 2025

कॉन्वेंट स्कूल को मात दे रहा है ये प्राथमिक विद्यालय, VIDEO

24 Jul 2025

गंगा नदी में दिखा मगरमच्छ जैसा जीव, वन विभाग की टीम पुल के आसपास के घाटों का निरीक्षण करेगी

23 Jul 2025

VIDEO: सड़क पर गड्ढे में व्यक्ति के गिरने की अफवाह से मची खलबली, पुलिस ने जेसीबी से कराई खुदाई

23 Jul 2025

तहसील परिसर की दीवारों पर आपातकाल से जुड़े पोस्टर लगाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन किया

23 Jul 2025

बांदा में पेट दर्द से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

23 Jul 2025

दीवार पर पानी की पड़ी छीटें, पड़ोसी ने किशोरों को बेरहमी से पीटा

23 Jul 2025

सावन माह की शिवरात्रि पर श्री नागदेव मंदिर में हुई महाआरती, विशेष शृंगार किया गया

23 Jul 2025

बांदा में डीसीएम मालिक से साढ़े 24 हजार की टप्पेबाजी

23 Jul 2025

हाथरस के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ

23 Jul 2025

मुकदमें की रंजिश में पलायन कर रहे परिवार को पड़ोसियों ने पीटा

23 Jul 2025

UP: ...मंत्री जी इस बोतल में है मिनरल वाटर और दूसरी में नलों से आ रहा गंदा पानी, जानें क्या बोले

23 Jul 2025

जल निगम कर्मियों ने मांगा छह माह का वेतन, मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना दिया

23 Jul 2025

बिलासपुर में मौलाना ने प्रेग्नेंट पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, यूपी में दफनाया शव

पानी में नहाते वक्त दर्दनाक हादसा, पानी में डूबी किशोरी, VIDEO

23 Jul 2025

फरीदाबाद में करंट लगने से कांवड़िये की मौत

23 Jul 2025

हाथरस में थाना सहपऊ में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष का उद्घाटन, प्रशासनिक भवन-थाना प्रभारी कक्ष का हुआ जीर्णोद्धार

23 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed