Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Umaria News: Dangerous Stunt Video Goes Viral, Lives Risked on Road for Shop Promotion
{"_id":"694dfff754768a72530a3117","slug":"dangerous-stunt-for-shop-promotion-goes-viral-on-umaria-railway-station-road-umaria-news-c-1-1-noi1225-3775071-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, दुकान के प्रमोशन के लिए सड़क पर खेली गई जान की बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, दुकान के प्रमोशन के लिए सड़क पर खेली गई जान की बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 09:58 AM IST
शहर में एक बार फिर लापरवाही और दिखावे का खतरनाक चेहरा सामने आया है। रेलवे स्टेशन रोड पर युवक द्वारा किया गया जोखिम भरा स्टंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक इलेक्ट्रिक कार के ऊपर खड़ा होकर स्टंट करता है और फिर सीधे चलती सड़क पर कूद जाता है।
जानकारी के अनुसार यह स्टंट किसी मनोरंजन या व्यक्तिगत शौक के लिए नहीं, बल्कि एक मोबाइल दुकान के प्रचार के लिए कराया गया। प्रचार के नाम पर युवक ने सड़क को स्टेज बना दिया गया, जहां न तो सुरक्षा के इंतजाम थे और न ही यातायात नियमों की कोई परवाह की गई।
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन रोड उमरिया की सबसे अधिक व्यस्त सड़कों में शामिल है। यहां हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इस तरह का स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकता था, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी बड़ा हादसा बन सकता था। सौभाग्य से इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
वीडियो वायरल होते ही लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि प्रचार के लिए युवाओं की जान जोखिम में डालना कहां तक सही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर यातायात प्रभारी चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि नगर में संचालित एक मोबाइल दुकानदार द्वारा अपने दुकान के प्रमोशन के लिए युवकों से यह खतरनाक स्टंट कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क किसी भी तरह के प्रचार या स्टंट के लिए नहीं है। नियमों की अनदेखी कर इस तरह की हरकत करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोबारा कोई इस तरह की लापरवाही न करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।