सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Major smack smuggling racket busted in Vidisha, 13 accused arrested, goods worth Rs 1.21 crore seized

Vidisha Crime: विदिशा में स्मैक गैंग का भंडाफोड़, 13 तस्कर गिरफ्तार; करोड़ों का माल किया गया जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 08:52 PM IST
Major smack smuggling racket busted in Vidisha, 13 accused arrested, goods worth Rs 1.21 crore seized

विदिशा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली, सिविल लाइन और गंजबासौदा पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब डेढ़ से दो महीने तक चली गहन जांच और निगरानी के बाद इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स की अहम भूमिका रही। टीम ने न केवल स्थानीय स्तर पर स्मैक बेचने वालों को पकड़ा, बल्कि सप्लाई चेन के मुख्य सरगना तक भी पहुंच बनाई। मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।

एसपी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये का मशरूखा जब्त किया गया है। इसमें लगभग 92 ग्राम स्मैक के अलावा तस्करी में इस्तेमाल हो रही महंगी गाड़ियां मर्सिडीज और अर्टिगा भी शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग सप्लाई को सुरक्षित और तेज बनाने के लिए किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो।

पढे़ं:  राजेंद्र भारती का पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग, बोले- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। वे मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते, ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर स्मैक की डिलीवरी देते थे। इसी तरीके से वे लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचते रहे।

इस पूरे ऑपरेशन में करीब 40 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम शामिल रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह के हर सदस्य तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है और इससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

निजी स्कूलों में कमीशनखोरी और व्यापारीकरण के खिलाफ सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

13 Apr 2026

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर खाना खाने को मजबूर महिला कर्मचारी

13 Apr 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए भारत की सबसे बड़ी ताकत

13 Apr 2026

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, देखें क्या बोले प्रदर्शनकारी?

13 Apr 2026

हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

13 Apr 2026
विज्ञापन

रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का यूपीपीएससी गेट पर प्रदर्शन

13 Apr 2026

अंबेडकरनगर में नवागत एसपी ने की प्रेसवार्ता, बोलीं- लंबित घटनाओं का जल्द होगा खुलासा

13 Apr 2026
विज्ञापन

कैथल: दहेज हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन

13 Apr 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुंकार, वेतनभोगी का मिले दर्जा, नहीं तो कार्य बहिष्कार

13 Apr 2026

Mandi: धर्मपुर में भाजपा का आक्रोश फूटा, रोस्टर विवाद पर सरकार घिरी

13 Apr 2026

Manali: मिस कुल्लू के लिए रैंप पर उतरी सुंदरियां, मनाली में हुआ पहला राउंड

13 Apr 2026

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा रहा जाम, दिखी गाड़ियों की लंबी लाइन

13 Apr 2026

गैस एजेंसी पर नहीं मिला सिलिंडर, महिलाओं ने किया हंगामा

13 Apr 2026

Pilibhit: भाजपा विधायक ने तोड़ी ईंट, सरकारी स्कूल के निर्माण की खुली पोल; देखें वीडियो

13 Apr 2026

Lakhimpur Kheri: श्रीराम कथा में जन्म का प्रसंग सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

13 Apr 2026

रायबरेली में बैसवारा इंटर कॉलेज में लगा पुस्तक मेला, सस्ती NCERT किताबों से अभिभावकों को राहत

13 Apr 2026

अयोध्या में पीएमश्री विद्यालय से ढोल नगाड़े की धुन पर निकली 'स्कूल चलो अभियान' रैली

13 Apr 2026

जींद: बस स्टैंड वर्कशाॅप में मनाई गई डॉ. भीमरावआंबेडकर की जयंती

13 Apr 2026

करनाल: अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल शुरू, सिविल अस्पताल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

13 Apr 2026

फतेहाबाद: सांसद सुभाष बराला ने अतिरिक्त अनाज मंडी का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

13 Apr 2026

यमुनानगर: दमकल कर्मियों का प्रदर्शन, शहीद का दर्जा और मुआवजे की मांग तेज

13 Apr 2026

Kinnaur: रिकांगपिओ में जोरों पर चल रही राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां

13 Apr 2026

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की घोषणा: पंचकूला, अंबाला, सोनीपत में 10 मई को होंगे निकाय चुनाव

हरियाणा राज्य महिला आयोग का समन, मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

Kangra: धुम्मूशाह मेले में रविवार को पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

13 Apr 2026

यमुनानगर: अनाज मंडियों में सरकारी पोर्टल फेल, गेट पास और बायोमेट्रिक में दिक्कत

13 Apr 2026

फिरोजपुर मंडल में डिजिटल टिकटिंग जागरूकता हेतु विशेष अभियान का आयोजन

फिरोजपुर में मौसम साफ होते ही किसान कंबाइन से गेहूं काटने में जुटे

Dhar Husband Murder Case Update : पति की हत्या कराने वाली प्रियंका को पुलिस ने भेजा जेल, अब...!

13 Apr 2026

Asha Bhosle Fan: ये हैं आशा भोसले के सबसे बड़े फैन, घर में बना दिया 6000 गानों का कलेक्शन! | Moga News

13 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed