Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A fleet of buses flagged off from Amritsar for new routes under the Chief Minister's Pilgrimage Scheme.
{"_id":"6a82949143f1aa72c304e87f","slug":"video-a-fleet-of-buses-flagged-off-from-amritsar-for-new-routes-under-the-chief-ministers-pilgrimage-scheme-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अमृतसर से नए रूटों के लिए बसों का काफिला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अमृतसर से नए रूटों के लिए बसों का काफिला रवाना
पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत सोमवार को अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए बसों का बड़ा काफिला नए रूटों पर रवाना किया गया। विधायक अजय गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों को देश के विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से रहने, खाने-पीने और सुरक्षा समेत जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। बसों में सवार होने से पहले श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए अपने खर्च पर दूर-दराज के धार्मिक स्थलों की यात्रा करना मुश्किल होता है। सरकार की इस योजना के माध्यम से उनका तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि यह योजना लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
बसों के रवाना होने के दौरान पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।