{"_id":"6a06abf8c902d00af404eafc","slug":"video-after-engagement-breaks-off-youth-swallows-pills-at-police-station-condition-critical-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंगनी टूटने के बाद युवक ने थाने में निगली दवा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगनी टूटने के बाद युवक ने थाने में निगली दवा, हालत गंभीर
फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित नंगली भट्ठा इलाके में एक युवक द्वारा थाने की हवालात के अंदर जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 28 वर्षीय जज सिंह के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
पीड़ित परिवार के साथी तथा दशमेश धरना दल से जुड़े जगजीत सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले जज सिंह का इलाके की एक युवती के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत और मेलजोल चलता रहा, लेकिन बाद में युवती पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा और उसे परेशान किया जाता रहा।
परिजनों के अनुसार मामला थाने तक पहुंचा, जहां तनाव में आकर युवक ने कथित रूप से कोई जहरीली दवा निगल ली। आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बावजूद पुलिस ने तुरंत सहायता नहीं दी। परिवार ने यह भी कहा कि उन्हें समय पर पूरी जानकारी नहीं दी गई और थाने के अंदर जाने से भी रोका गया।
परिवार के सदस्य मित्थू ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और फोन पर धमकियां भी मिलती थीं। उनका कहना है कि मानसिक दबाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। परिवार ने पुलिस कर्मचारियों पर समय रहते मदद न करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।