{"_id":"6a0bfa61378790945807560e","slug":"video-bjp-is-the-only-alternative-for-ridding-punjab-of-gangster-rule-and-drugs-tarun-chugh-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गैंगस्टर राज और नशों से मुक्ति के लिए भाजपा ही विकल्प : तरुण चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गैंगस्टर राज और नशों से मुक्ति के लिए भाजपा ही विकल्प : तरुण चुघ
अमृतसर के हाथी गेट स्थित एक पुरानी चाय की दुकान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने सुबह चाय की चुस्की लेते हुए पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब “बदलाव की चाय” चाहती है और प्रदेश को भ्रष्टाचार, गैंगस्टर राज और नशों से मुक्त देखना चाहती है।
तरुण चुघ ने दावा किया कि यदि पंजाब की जनता भाजपा को दो साल का समय दे तो राज्य को ड्रग फ्री और गैंगस्टर मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर, व्यापारी, किसान और दुकानदार सभी रंगदारी और धमकियों से परेशान हैं, जबकि गांव-गांव में नशों के कारण मौतों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। चुघ ने कहा कि प्रदेश में न नए स्कूल बने, न अस्पताल और न ही किसानों को एमएसपी की गारंटी मिली।
भाजपा नेता ने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए मोहाली के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट समेत कई विकास योजनाओं का जिक्र किया। वहीं ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि एजेंसी स्वतंत्र रूप से कानून के तहत काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।