Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
BJP protests against Sonia Gandhi's alleged conduct during Vande Mataram; effigy burnt in Amritsar.
{"_id":"6a82949800e1b189490ae9d7","slug":"video-bjp-protests-against-sonia-gandhis-alleged-conduct-during-vande-mataram-effigy-burnt-in-amritsar-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के कथित व्यवहार पर भाजपा का विरोध, अमृतसर में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम के दौरान सोनिया गांधी के कथित व्यवहार पर भाजपा का विरोध, अमृतसर में पुतला फूंका
वंदे मातरम के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के कथित व्यवहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अमृतसर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन भी किया।
मीडिया से बातचीत में सलिल कपूर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से लगातार ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के गायन के समय सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष को बैठने के लिए कहे जाने की कथित घटना को भाजपा गंभीरता से ले रही है।
सलिल कपूर ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके गायन के दौरान सम्मान प्रकट करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भाजपा ऐसे कथित असम्मानजनक व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।
सलिल कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को देश की भावनाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।