{"_id":"699aaf0e50444d9305083bc0","slug":"video-bsf-borderman-marathon-in-amritsar-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बीएसएफ की बॉर्डरमैन मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने ‘हैंड इन हैंड विद बॉर्डर पॉपुलेशन’ थीम के तहत ‘बॉर्डरमैन मैराथन 2026’ के पांचवें संस्करण का भव्य आगाज किया। मैराथन की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट से की गई, जो जेसीपी अटारी तक के ऐतिहासिक और आकर्षक मार्ग पर आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुई यह वार्षिक मैराथन, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित की जाती है और हर वर्ष इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस बार 13 हजार से अधिक प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी शामिल हैं।
मैराथन में फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10 किमी दौड़ की तीन मुख्य श्रेणियां रखी गई हैं। सभी आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं इसमें भाग ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बीएसएफ ने सभी श्रेणियों में उनके लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।