{"_id":"69809563254cd7593c027f40","slug":"video-chaur-chattar-dispute-case-govind-singh-sandhu-appears-before-sri-akal-takht-sahib-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौर-छत्र विवाद मामला: गोविंद सिंह संधू श्री अकाल तख्त साहिब में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौर-छत्र विवाद मामला: गोविंद सिंह संधू श्री अकाल तख्त साहिब में पेश
विवाह समारोह के दौरान चौर करवाने और छत्र झुलाने को लेकर उठे विवाद के मामले में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के दोहते गोविंद सिंह संधू शुक्रवार को सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को लिखित रूप में क्षमा याचना सौंपी।
गोविंद सिंह संधू ने अपने माफीनामे में कहा कि वे सिख मर्यादा का पूर्ण सम्मान करते हैं। विवाह समारोह के दौरान उनसे अनजाने में मर्यादा का उल्लंघन हुआ, जिसके लिए वे संपूर्ण सिख संगत से दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
गोविंद सिंह संधू ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वे सिख धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का पूरी तरह पालन करेंगे और इस प्रकार की भूल दोबारा नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर सिख समुदाय में काफी चर्चा रही, जिसके बाद उनकी श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।