Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Construction of a Sarai (pilgrims' rest house) named after Shaheed Akali Baba Phula Singh has begun at Sri Darbar Sahib.
{"_id":"6a7af09cd94e45afe503890e","slug":"video-construction-of-a-sarai-pilgrims-rest-house-named-after-shaheed-akali-baba-phula-singh-has-begun-at-sri-darbar-sahib-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब में शहीद अकाली बाबा फूला सिंह के नाम पर सराय का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब में शहीद अकाली बाबा फूला सिंह के नाम पर सराय का निर्माण शुरू
सचखंड श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत की रिहायश और सुविधा के लिए एक और बड़ा प्रयास शुरू किया गया है। शहीद जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी के नाम पर नई सराय के निर्माण की सेवा शुरू की गई। धार्मिक शख्सियतों और संत-महापुरुषों ने अरदास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
निहंग सिंह बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने बताया कि गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह जी शहीद और गुरुद्वारा माल अखाड़ा साहिब पातशाही छठी से संबंधित इस सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सेवा माता कौला जी भलाई केंद्र से जुड़े सेवादारों को सौंपी गई है। करीब डेढ़ साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सराय में करीब 64 कमरे होंगे। हर मंजिल पर बड़ा हॉल, लॉबी और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी, जबकि बेसमेंट में भी बड़ा हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर में संगत की बड़ी आमद को देखते हुए सरायों की सेवा जितनी की जाए, कम है।
बाबा बलबीर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने, गुरु साहिब से जुड़ने और अमृत छककर बाणी-बाणे के धारणी बनने की अपील की।
इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सेवा की शुरुआत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से तख्त श्री दमदमा साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य संगत को बाणी, बाणे और श्री अकाल तख्त साहिब से जोड़ना तथा सामाजिक बुराइयों से दूर करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।