Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Kannaujiya Community Outraged Over Dilapidated State of Amritsar's Historic Dhobi Ghat; Demands Government Action
{"_id":"69f2ff37b0e8312fe70d68be","slug":"video-kannaujiya-community-outraged-over-dilapidated-state-of-amritsars-historic-dhobi-ghat-demands-government-action-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के ऐतिहासिक धोबी घाट की बदहाली पर कन्नौजिया समाज में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के ऐतिहासिक धोबी घाट की बदहाली पर कन्नौजिया समाज में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग
अमृतसर में कन्नौजिया समाज द्वारा ऐतिहासिक धोबी घाट की खराब हालत और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। कन्नौजिया वेलफेयर बोर्ड के प्रतिनिधियों और समाज के प्रधान शिव कुमार कन्नौजिया की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में समाजिक नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और विधायक के निर्देशों के बावजूद अधिकारी विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।
शिव कुमार कन्नौजिया ने बताया कि यह धोबी घाट अंग्रेजों के समय का है और इससे देशभक्तों की यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 1919 के जलियांवाला बाग कांड के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद नत्थू राम धोबी के वारिस आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया और निर्माण के लिए सामग्री भी उपलब्ध करवाई, लेकिन अधिकारियों की कथित मिलीभगत या विरोधी दबाव के चलते यहां बाथरूम निर्माण और अन्य विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही कार्यालय में उपलब्ध होते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
समाज के लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री अमन अरोड़ा से अपील की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज द्वारा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।