Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
On the occasion of Guru Amardas Ji's Prakash Gurpurab, devotees gathered at Darbar Sahib, fireworks lit up the atmosphere.
{"_id":"69f42fa92e60cecbac03eb17","slug":"video-on-the-occasion-of-guru-amardas-jis-prakash-gurpurab-devotees-gathered-at-darbar-sahib-fireworks-lit-up-the-atmosphere-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व पर दरबार साहिब में उमड़ी संगत, आतिशबाजी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व पर दरबार साहिब में उमड़ी संगत, आतिशबाजी ने बांधा समां
सिख पंथ के तीसरे गुरु, धन-धन श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब में आज सुबह से ही भारी रौनक देखने को मिली। पंजाब सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
पावन अवसर पर पूरे दिन गुरबाणी कीर्तन, पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगत ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु साहिब के दर्शन किए। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया, जहां हर ओर ‘वाहेगुरु’ का जाप गूंजता रहा।
शाम के समय रहिरास साहिब के पाठ और अरदास के बाद दरबार साहिब में भव्य और अलौकिक आतिशबाज़ी का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा, वहीं सरोवर में पड़ती रोशनी की झलक ने दृश्य को और भी मनमोहक बना दिया। इससे पहले संगत द्वारा परिक्रमा में दीपमाला भी की गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दिया।
गुरु अमरदास जी ने सिख धर्म में समानता, सेवा और लंगर की परंपरा को मजबूत किया तथा मानवता को जात-पात से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया। यही कारण है कि संगत हर वर्ष उनका प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।